Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Mar, 2024 07:24 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 10 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 10 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रखरखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है। परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। अप्रैल के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। शारीरिक थकान महसूस करेंगे। जून के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत होगी। फरवरी के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अहम निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय : इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com