Trigraha Yoga December 2022: त्रिग्रही योग से चमक जायेगा कई राशियों का भाग्य

Edited By Updated: 17 Dec, 2022 09:39 AM

trigraha yoga december

5 राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है क्योंकि धनु राशि में श्री ग्रही योग बनने जा रहा है। यहां सूर्य, बुध और शुक्र का कंबीनेशन बनेगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trigrahi Yog December 2022: 5 राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है क्योंकि धनु राशि में श्री ग्रही योग बनने जा रहा है। यहां सूर्य, बुध और शुक्र का कंबीनेशन बनेगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। जब सूर्य और बुध एक साथ कांबिनेशन बनाते हैं तो ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाने वाला बुधादित्य योग बनता है और इसी तरह बुध और शुक्र जब कंबीनेशन बनाते हैं तो ज्योतिष में शुभ माना जाने वाला लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इन तीनों ग्रहों का जब कंबीनेशन बनता है तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है और यह 3 ग्रही योग 16 दिसंबर से बन गया है। धनु राशि में इस योग का बनना 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

PunjabKesari Trigraha Yoga December

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Trigraha Yoga December

इसी तरह बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक, वाणी का प्रतीक माना जाता है और इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। बुध हमारी कम्युनिकेशन स्किल के प्रतीक भी होते हैं।

शुक्र ग्रह को हमारे ज्योतिष में प्रेम का, रोमांस का, लग्जरी लाइफ का, ऐश्वर्या का और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है।

तीनों ग्रहों सूर्य, बुध और शुक्र का जब कंबीनेशन बनता है तो इसे स्त्री ग्रही योग कहा जाता है और यह तीनों ग्रह शुभ फल देते हैं।

सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 38 मिनट बजे इस साल का आखिरी राशि परिवर्तन करते हुए धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं, जो देव गुरु बृहस्पति की राशि है और इसी राशि में बुध और शुक्र के साथ उनका कंबीनेशन बन रहा है।

PunjabKesari Trigraha Yoga December

त्रिग्रही योग 5 राशियों के लिए खास होने वाला है-

वृषभ राशि- धनु राशि में बन रहा त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन जातकों को करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी जॉइन कर सकते हैं। वाणी का प्रभाव कई काम आसानी से बना देगा। खूब धन लाभ होगा। बचत करने में कामयाब होंगे।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी ये योग लाभदायक फल देंगे। मार्केटिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। करियर में प्रमोशन, इंक्रीमेंट और नई जॉब का ऑफर मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। कुल मिलाकर धन और करियर के मामले में यह समय शानदार रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि में ही सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो रही है और इसका सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि वालों को ही मिलेगा। उन्हें मान-सम्मान, पैसा और पद सब कुछ मिलेगा। वर्क प्लेस पर सभी की मदद से टारगेट पूरे होंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों का ये शुभ योग हर लिहाज से लाभ देगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नए ऑफर मिलेंगे। धन लाभ होगा। कर्ज लेने से बचें, बाकी समय बेहतर रहेगा। साथ ही विवाद से बचें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों की किस्मत का सितारा भी चमकने वाला है। कन्या राशि वालों के कई अटके हुए काम बनने लगेंगे। विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!