December Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 03:32 PM

december pradosh vrat

Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित है। मान्यता है कि प्रदोष काल में की गई पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सौभाग्य तथा...

Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित है। मान्यता है कि प्रदोष काल में की गई पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सौभाग्य तथा समृद्धि बढ़ती है। प्रत्येक माह में यह व्रत 2 बार एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। प्रदोष पूजा विशेष रूप से सूर्यास्त के बाद के समय, जिसे प्रदोष काल कहा जाता है में की जाती है। श्रद्धालु इस दिन शिवलिंग पर जल, बिल्वपत्र, पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करके शिव मंत्रों का जप करते हैं। प्रदोष काल में पुनः शाम के समय भगवान शिव की विशेष पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होने की मान्यता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat

साल का आख़िरी प्रदोष व्रत कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025, बुधवार के दिन पड़ेगा। बुधवार को पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। ज्योतिष अनुसार, बुध प्रदोष विशेष रूप से बुद्धि, वाणी, व्यापारिक कार्यों और कॅरियर क्षेत्र में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat
प्रदोष व्रत 2025: शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि प्रारंभ:
16 दिसंबर 2025, रात 11:57 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त:
18 दिसंबर 2025, रात 2:32 बजे

प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त:
शाम 6:04 बजे से रात 8:41 बजे तक

इसी अवधि में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!