Lucky Zodiac Signs 2026: सूर्य–गुरु की मित्रता से बदलेगा भाग्य, 2026 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Edited By Updated: 12 Dec, 2025 02:45 PM

lucky zodiac signs 2026

Lucky Zodiac Signs 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आगामी वर्ष में देव गुरु बृहस्पति राजा बन रहे हैं। सूर्य के साथ गुरु की घनिष्ठ मित्रता और पूरे वर्ष शनि की स्थिर स्थिति कई...

Lucky Zodiac Signs 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आगामी वर्ष में देव गुरु बृहस्पति राजा बन रहे हैं। सूर्य के साथ गुरु की घनिष्ठ मित्रता और पूरे वर्ष शनि की स्थिर स्थिति कई राशियों के लिए बेहद शुभ समय लेकर आएगी। पंचांग के मुताबिक, 2026 में शनि का एक भी बड़ा गोचर नहीं होगा, जिससे दंडाधिकारी ग्रह का प्रभाव स्थिर बना रहेगा और बृहस्पति की मीन राशि में उपस्थिति विशेष लाभ देने वाली मानी गई है।

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु–सूर्य की मजबूत मित्रता, शनि की स्थिरता और ग्रहों की अनुकूलता के कारण 2026 पांच विशेष राशियों के लिए अत्यंत फायदेमंद सिद्ध होगा। इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार, धन, विदेश यात्रा और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय प्रगति मिलेगी।

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026
इन 5 राशियों पर 2026 में बरसेगी ग्रहों की खास कृपा
मेष राशि – नए अवसरों से भरेगा जीवन। साल 2026 मेष राशि वालों के लिए बदलाव और तरक्की का समय साबित होगा। मुख्य लाभ- नई नौकरी, प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल संभावना
व्यापार में अचानक लाभ और बड़े अवसर
विदेश यात्रा या विदेश में पढ़ाई के योग मजबूत
आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार
नई जिम्मेदारियों से आत्मविश्वास बढ़ेगा
सेहत शुभ और ऊर्जा में वृद्धि

ग्रहयोग: सूर्य और गुरु की मित्रता तथा शनि के स्थिर प्रभाव से मेष राशि बड़ा लाभ प्राप्त करेगी।

वृषभ राशि – धन, लाभ और समृद्धि का वर्ष
2026 वृषभ जातकों के लिए आर्थिक उन्नति का वर्ष माना जा रहा है। संभावित लाभ- बिजनेस में बड़े कॉन्ट्रैक्ट और लाभदायक सौदे
जॉब में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
परिवार में खुशहाली और धन का प्रवाह
अचानक धन लाभ के संकेत

ग्रहयोग: गुरु और शनि की संयुक्त कृपा वृषभ राशि को वर्ष भर समृद्ध बनाती है।

कर्क राशि – करियर में बड़ा उत्थान
कर्क राशि के लिए 2026 में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। मुख्य लाभ- नए व्यापारिक अवसर
अधिकारी वर्ग का सहयोग और प्रमोशन के प्रबल संकेत
विदेश जाने के योग
परिवार में सुख–शांति
मानसिक शांति और स्थिरता

ग्रहयोग: सूर्य की शक्ति और गुरु का सहयोग कर्क राशि का वर्ष सफल बनाते हैं।

कन्या राशि – सफलता के नए दरवाज़े खुलेंगे
कन्या राशि के लिए 2026 मेहनत का फल पाने का समय होगा। संभावित लाभ—
प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण वृद्धि
व्यापार में लाभ, नए कॉन्ट्रैक्ट और पार्टनरशिप
रिश्तों में मजबूती और सेहत सामान्य
निर्णय लेने की क्षमता बेहतर, आत्मविश्वास बढ़ेगा

ग्रहयोग: गुरु की शुभ दृष्टि कन्या राशि को अवसरों से भर देगी।

धनु राशि – विदेश यात्रा और धन लाभ का वर्ष
धनु राशि के लिए 2026 भाग्य उदय का वर्ष माना गया है। मुख्य लाभ- नौकरी और व्यापार दोनों में तेजी से तरक्की
विदेश यात्रा या विदेश में काम का अवसर
बड़ा निवेश लाभदायक सिद्ध होगा
धन, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
परिवार और मित्रों का पूर्ण समर्थन

ग्रहयोग: गुरु और सूर्य की संयुक्त कृपा से धनु राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ।

PunjabKesari Lucky Zodiac Signs 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!