Vaisakh 2019: महावरदान पाने के लिए क्या करें, क्या नहीं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Apr, 2019 01:31 PM

vaisakh 2019

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति एवं वैशाख महीना प्रारंभ हो जाएगा। ये हिन्दू पंचांग का दूसरा महीना है। वैशाख मास के मध्य में सूर्य मेष में व चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होकर उच्च के होने से यह श्रेष्ठ समय माना गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति एवं वैशाख महीना प्रारंभ हो जाएगा। ये हिन्दू पंचांग का दूसरा महीना है। वैशाख मास के मध्य में सूर्य मेष में व चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होकर उच्च के होने से यह श्रेष्ठ समय माना गया है। चंद्रमा व सूर्य प्रधान ग्रहों की उच्च स्थिति होने से सभी स्थितियां अनुकूल होती हैं। इसके कारण वार, नक्षत्र, योग, करण आदि का दोष नहीं लगता। इसी महीने में भगवान बुद्ध का अवतार हुआ था और ब्रह्मदेव ने तिलों का निर्माण किया था। अत: एक महीने तक तिल डालकर स्नान करना, अग्नि में तिलों की आहुति देना शुभ कर्म माने गए हैं। पद्म पुराण में कहा गया है वैशाख मास में सुबह के समय स्नान करने पर अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है। यदि आप महावरदान की इच्छा रखते हैं तो एक महीने तक करें ये काम-

PunjabKesariखान-पान का रखें ख्याल
इस महीने में गर्मी तीव्र होती है इसलिए बहुत सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है। तली-भुनी और जंक फूड का कम से कम प्रयोग करें। पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। सत्तू और फलों के रसों का अधिक से अधिक सेवन करें। सुबह जल्दी सोएं और रात को देर तक सोएं।

PunjabKesariएक महीने तक करें ये काम
सूर्योदय से पहले बिस्तर का त्याग करें।

वैसे तो एक महीने तक पवित्र नदीयों में स्नान करना चाहिए। संभव न हो तो घर पर शुद्ध जल में किसी भी पवित्र नदी का जल मिलाकर स्नान करें। जल में तिल भी मिलाए जा सकते हैं।

श्री हरि विष्णु की पूजा करें।

जल का दान करें।

शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आने वाली दोनों एकादशियों का पालन करें। 

PunjabKesariमनोकामना के अनुसार करें मन्त्रों का जाप
धन लाभ के लिए- "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः"

सर्वगुण संपन्न संतान पाने के लिए- "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः"

खुशहाली के लिए- "ॐ नमो नारायणाय"

PunjabKesariध्यान रखें
एक महीने तक हर रोज़ पूर्व दिशा की ओर मुंह करके तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं साथ ही लाल फूल, कुमकुम और चावल भी अर्पित करें। जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें- ऊँ सूर्याय नम: 

एक महीने तक ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आप पर देवी लक्ष्मी की अटूट कृपा बरसेगी।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!