Vaishno Devi Mata: रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया मां वैष्णो देवी भवन, स्वर्ग से भी सुन्दर लग रहा दरबार

Edited By Updated: 04 Oct, 2024 10:54 AM

vaishno devi mata

शारदीय नवरात्रों को लेकर वैष्णो देवी भवन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इन फूलों की मंद-मंद खुशबू समूचे वातावरण को अधिक भक्तिमय कर रही है। वही पहले नवरात्र पर मां भगवती के दरबार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों को लेकर वैष्णो देवी भवन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इन फूलों की मंद-मंद खुशबू समूचे वातावरण को अधिक भक्तिमय कर रही है। वही पहले नवरात्र पर मां भगवती के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु कहते नजर आ रहे हैं की मां तेरा दरबार प्यारा सजा हुआ है। भक्त यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि स्वर्ग से भी सुंदर मां भगवती का दरबार है।

इस सजावट में देसी-विदेशी फूलों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। वहीं कई प्रकार के फलों को भी सजावट में प्राथमिकता दी गई है। सजावट के बीच विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र भी वैष्णो देवी भवन की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दरबार सजाकर मां भगवती बैठी हुई हैं और भक्तों की पुकार सुन रही हैं। वहीं भवन के प्रवेश द्वार पर सजावट हेतु बनाया गया तिरंगा भी देशभक्ति की भावना को अधिक बढ़ावा दे रहा है।


अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!