Mata Vaishno Devi latest update: हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही बहाल, बैटरी कार सेवा अभी बंद

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 11:01 AM

mata vaishno devi latest update

माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को राहत की खबर सामने आई। यात्रा के महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही बहाल कर दी गई है।

कटड़ा (अमित): माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को राहत की खबर सामने आई। यात्रा के महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही बहाल कर दी गई है। उक्त मार्ग पर आवाजाही शुरू होने के बाद श्रद्धालु इस मार्ग से होकर मां भगवती के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हुए नजर आए। हालांकि, हिमकोटी मार्ग पर अभी बैटरी कार सेवा को बहाल नहीं किया गया है।

बताते चलें कि हिमकोटी मार्ग पर ठंडा नाले के पास 8 सितम्बर को जमीन धंसने का मामला सामने आया था, जिसके बाद से प्रशासन द्वारा एहतियातन इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सहित बैटरी कार सेवा को बंद कर दिया गया था और मुरम्मत कार्य को युद्ध स्तर पर जारी कर दिया गया था। 

प्रशासन द्वारा किए गए कड़े प्रयासों के चलते बुधवार को उक्त मार्ग पर श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही बहाल कर दी गई, जबकि बैटरी कार के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!