Varalakshmi Vrat Upay : वरलक्ष्मी व्रत का मिलेगा पूरा फल, पूजा के साथ जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 04:10 PM

varalakshmi vrat upay

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन में हो तो सुख-सुविधाओं के साथ-साथ घर में धन-धान्य की भी कमी नहीं रहती। यही वजह है कि वरलक्ष्मी व्रत को माता लक्ष्मी की कृपा पाने का बेहद खास अवसर माना जाता है।

Varalakshmi Vrat Upay : मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन में हो तो सुख-सुविधाओं के साथ-साथ घर में धन-धान्य की भी कमी नहीं रहती। यही वजह है कि वरलक्ष्मी व्रत को माता लक्ष्मी की कृपा पाने का बेहद खास अवसर माना जाता है। लेकिन क्या सिर्फ पूजा-पाठ करने से ही मां वरलक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं या इस दिन किए गए कुछ छोटे-छोटे उपाय भी आपकी पूजा को और प्रभावी बना सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें वरलक्ष्मी व्रत के दिन करने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की जाती है। तो आखिर ये उपाय कौन-से हैं, इन्हें कब और किस तरह से करना चाहिए और धन संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए क्या विशेष किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं वरलक्ष्मी पर किए  जाने वाले उपायों के बारे में-

Varalakshmi Vrat Upay

मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं घर पर लगाएं
यदि आप भी धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें मनाने के लिए वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं को अपने घर ज़रूर लाएं। घर पर लाने के बाद पादुका को स्थापित कर उसकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रतिदिन करें। मां लक्ष्मी की चरण पादुका आप किसी भी धातु में ले सकते हैं जैसे की  चांदी, सोने, पारद, पंचधातु या स्टील आदि की।

इस विधि से करें माता लक्ष्मी की पूजा
अगर आपको बार-बार आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है या फिर आप आय के नए स्रोत चाहते हैं तो वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह प्रातःकाल उठें और व्रत का संकल्प लें। फिर पूरे दिन उपवास करें और प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान माता को पीले रंग की या फिर हल्दी लगी 11 कौड़ियां अर्पित करें और फिर पूजा हो जाने का बाद उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर धन रखने वाले स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी की समस्या से राहत मिलती है और आय के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।

Varalakshmi Vrat Upay

माता लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित
घर की सुख-शांति और सुख समृद्धि के लिए एक उपाय के अनुसार वरलक्ष्मी व्रत के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कमलगट्टे की माला अर्पित करें। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। आप कमलगट्टे की माला पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का 108 बार उच्चारण भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और परिवार में प्रेम और आपसी समझ भी बढ़ती है।

माता लक्ष्मी को लगाएं ये विशेष भोग 
बताते चलें कि अगर किसी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बना हुआ है और वह आर्थिक परेशानियों से राहत की कामना करता है, तो वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक विशेष भोगअर्पित किया जा सकता है। इसके लिए साबुत चावल और गुड़ से खीर तैयार करें और श्रद्धापूर्वक देवी को इसका भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं में साबुत चावल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से यह उपाय करने और मां लक्ष्मी की आराधना करने से आर्थिक संकट कम होते हैं तथा कर्ज से राहत मिलती है। 

Varalakshmi Vrat Upay

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!