Dussehra 2026 Upay : रावण दहन के बाद जरूर करें ये 5 उपाय, धन संकट से लेकर हर परेशानी होगी दूर

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 04:50 PM

dussehra 2026 upay

हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है और ऐसे में इस बार यह पर्व 20 अक्टूबर को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक माना जाता...

Dussehra 2026 Upay : हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है और ऐसे में इस बार यह पर्व 20 अक्टूबर को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करने और सफलता की राह आसान बनाने के लिए शुभ माने जाते हैं। आपने कई बार नोटिस भी किया होगा कि कई बार बहुत मेहनत करने के बावजूद कामयाबी नहीं मिलती और कुछ लोग बार-बार हमारे रास्ते में मुश्किलें खड़ी करते हैं। ऐसे में कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा के दिन कुछ खास उपायों को करने से इन परेशानियों से राहत मिलती है।

सबसे पहले उपाय की बात करें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे पर रावण दहन संपन्न होने के बाद बची हुई राख का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, आर्थिक परेशानियों और कर्ज से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, इस उपाय को नकारात्मक प्रभावों और बुरी नज़र से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

आगे बता दें कि अगर किसी जातक की सेहत ठीक नहीं रहती है और बार-बार खराब होती रहती है तो ऐसे में एक उपाय के अनुसार एक साबुत पानीदार नारियल लें और उसे उस जातक के सिर से 21 बार घुमाकर रावण दहन की अग्नि में डाल दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक की सेहत में आराम देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा जिन लोगों के कारोबार में लगातार गिरावट आ रही है या मुनाफा कम हो रहा है, वे दशहरे के दिन एक विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक नारियल लें और उसे करीब सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेट दें। इसके साथ एक जोड़ी जनेऊ और लगभग सवा पाव मिठाई रखकर किसी पास के राम मंदिर में श्रद्धापूर्वक अर्पित कर दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस उपाय को करने से  व्यापार में उन्नति आती है और आर्थिक लाभ मिलता है।

आगे बता दें कि दशहरा पर शमी वृक्ष का पूजन करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन शमी के पेड़ के समीप दीप प्रज्वलित करके विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में शुभता आती है और तरक्की के नए अवसर मिलते हैं। यह उपाय व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी शुभ माना जाता है। वहीं, यदि किसी का कोई कानूनी विवाद या मुकदमा चल रहा है, तो मान्यता के अनुसार शमी वृक्ष की पूजा करने से उसमें सफलता मिल सकती है।

बताते चलें कि दशहरा के अवसर पर कुछ चीज़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है, जिनमें से एक झाड़ू का दान भी विशेष माना गया है। कहा जाता है कि दशहरा के दिन किसी भी मंदिर में जाकर झाड़ू का दान ज़रूर करें। दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू का दान करने से आर्थिक स्थिति सही रहती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!