Edited By ,Updated: 26 Mar, 2017 10:49 AM
कई बार व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिससे न सिर्फ उसे बल्कि पारिवारिक सदस्यों को भी इस परेशानी को झेलना पड़ता
कई बार व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिससे न सिर्फ उसे बल्कि पारिवारिक सदस्यों को भी इस परेशानी को झेलना पड़ता है। वास्तु के अनुसार धन संबंधी परेशानियों का कारण घर में भी मौजूद होता है। जिसकी हम अनदेखी करते हैं। यदि हम वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखें तो घर के वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है।
वास्तु के अनुसार शयन कक्ष की खिड़कियों में क्रिस्टल लगाना चाहिए। इससे टकराकर जो प्रकाश अंदर आता है वह सकारात्मक ऊर्जा लाता है। जो पारिवारिक सदस्यों को स्वस्थ अौर ऊर्जावान बनाता है।
घर में दर्पण इस प्रकार लगाएं जिससे उसका प्रतिबिंब तिजोरी व धन रखने वाले स्थान पर पड़ता हो। इससे धन व्यय कम होता है अौर आमदन में बढ़ौत्तरी होती है।
घर की छत पर पक्षियों के लिए एक पात्र में पानी अौर अनाज रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं, जिससे धन संबंधी बाधाएं दूर होती है।
अधिक मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो अपने शयन कक्ष या घर की चारदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी या कोई ठोस चीज रखें, लाभ होगा।
घर में एक्वेरियम रखें। उसमें काले व सुनहरी रंग की मछली रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौत्तरी होती है।
घर के मुख्य द्वार को सदैव साफ-सुथरा रखें।
घर के आस-पास नाला या बोरिंग नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर श्री गणेश जी का चित्रपट लगाएं।