सावधान ! बेडरूम में कभी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2023 03:01 PM

vastu for bedroom

वास्तु दोष जीवन पर बुरा असर डालता है। वास्तु दोष होने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी खटास आने लगती है। वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। प्यार, केयर और रिस्पेक्ट हर पति-पत्नी के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु दोष जीवन पर बुरा असर डालता है। वास्तु दोष होने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी खटास आने लगती है। वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। प्यार, केयर और रिस्पेक्ट हर पति-पत्नी के हेल्दी रिलेशन का आधार होता है लेकिन कई बार शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के रिलेशन में मनमुटाव होने लगते है। वे लोग खुद इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते कि आखिर क्यों उनके बीच ऐसा हो रहा है। कई मामलों में वास्तु दोष के कारण भी ऐसा होता है। दरअसल, वास्तु दोष हर चीज को प्रभावित करता है। इसके कारण घर में अशांति, कलह आदि भी हो जाती है। अगर आपका बेड गलत दिशा में रखा हो, रूम में कुछ गलत चीजें रखी हों, यह भी वास्तु दोष को बढ़ाते हैं। आज हम एक्सपर्ट के बताए हुए कुछ ऐसे बेडरूम वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखेंगे तो पति-पत्नी की लाइफ में प्यार बना रहेगा।

PunjabKesari Vastu Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Improve bed position बेड की स्थिति सुधारें
कई लोग रूम के मुताबिक, अपने बेड की जगह बदलते रहते हैं। ऐसा करने से रिलेशन में मनमुटाव शुरू हो जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पति-पत्नी के रूम में बेड की दिशा या तो दक्षिण की ओर या दक्षिण-पश्चिम में होनी चाहिए। अगर बेड की स्थिति इन दोनों दिशाओं में होती है तो नेगेटिविटी दूर रहती है। वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेड रहने से पति-पत्नी के बीच पॉजिटिव वाइब्स को बढ़ावा मिलता है।

Bedroom in good shape सही आकार में हो बेडरूम
जिस कमरे में पति-पत्नी सोते हैं, उस कमरे का आकार सही होना चाहिए। कमरे में कट या नुकीले कोने नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसमें नेगेटिविटी आती है, जो झगड़े का कारण बन सकती है।

Avoid sleeping on metal beds मेटल के बेड पर सोने से बचें
एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी भी पति-पत्नी को किसी धातु के बेड पर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते में तनाव बढ़ता है। इसके साथ ही कभी भी डबल बेड पर 2 अलग-अलग गद्दे डालकर नहीं सोना चाहिए। अगर 2 सिंगल गद्दों को मिलाकर डबल बेड पर लगाया जाता है तो इससे कपल के बीच अनबन पैदा होती है।

Bedroom wall color बेडरूम की दीवारों का रंग
पति-पत्नी को अपने बेडरूम की दीवारों के रंगों पर भी खास ध्यान देना चाहिए। कमरे की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए, जिससे माहौल अच्छा रहे। बेडरूम का रंग हल्का गुलाबी, हल्का लाल रंग होगा तो और भी बेहतर होगा।

PunjabKesari Vastu Tips

Wife should sleep on left side पत्नी को बाईं ओर सोना चाहिए
वास्तु के अनुसार रिलेशन में प्यार और रोमांस बनाए रखने के लिए पत्नी को पति के बाईं ओर सोना चाहिए इसलिए हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें, ताकि पति-पत्नी में प्यार बना रहे।

PunjabKesari Vastu Tips

Room mirror position कमरे के शीशों की स्थिति
बेडरूम में शीशे की स्थिति भी काफी महत्वपूर्ण होती है। कभी भी बिस्तर के सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से मैरिड लाइफ में झगड़े बढ़ सकते हैं। दर्पण जितना बड़ा होगा, वैवाहिक संबंधों में तनाव की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
panditsudhanshutiwariji@gamil.com
9005804317

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!