Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में छा सकती है कंगाली और रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 12:35 PM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय कुछ विशेष चीजों की खरीदारी से नकारात्मक ऊर्जा आती है और माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं। जानें सूर्यास्त के बाद किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं और निर्माण पद्धतियों का विश्लेषण किया जाता है, बल्कि दैनिक जीवन के आचार-विचार और क्रय-विक्रय से जुड़े नियमों का भी विशेष उल्लेख मिलता है। सूर्यास्त के समय को वास्तु शास्त्र में अत्यंत संवेदनशील माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय घर की ऊर्जा स्थिति में बदलाव आता है। इस समय की गई छोटी सी लापरवाही भी घर की समृद्धि को प्रभावित कर सकती है।

वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर सूर्यास्त के बाद कुछ विशिष्ट वस्तुओं को खरीदकर घर लाना घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। इससे परिवार को आर्थिक तंगी, बने-बनाये कार्यों में बाधा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

नुकीली वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के पश्चात धारदार अथवा नुकीली चीजें जैसे सुई, लोहे की कील, कैंची इत्यादि की खरीदारी करना अत्यंत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार की आर्थिक उन्नती रुकती है। मानसिक तनाव और अशांति का वातावरण बनता है।

PunjabKesari Vastu Tips

झाड़ू
साधारण दिखने वाली झाड़ू आपको मां लक्ष्मी का आशीष दिला सकती है और वास्तुदोष का भी कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी का गहरा रिश्ता बताया गया है। झाड़ू को सदैव कृष्णपक्ष में खरीदना उचित रहता है। शुक्लपक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक है। झाड़ू हमेशा कड़े वारों में खरीदना चाहिए। सौम्य वारों पर झाड़ू खरीदने पर धन हानि होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

तेल 
शनिवार के दिन तेल खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से व्यक्ति कई रोगों से ग्रस्त हो सकता है। 

काले तिल 
शनिवार को काले तिन खरीदने की वजह से जरूरी कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं लेकिन काले तिल की खरीदार शनिवार के अलावा किसी अन्य दिन ही करें। 

PunjabKesari Vastu Tips

नमक 
शनिवार के दिन कभी नमक न खरीदें। इस दिन नमक खरीदने से कर्ज में बढ़ौतरी की संभावना बढ़ जाती है। 

काले रंग के जूते/कपड़े
शनिवार के दिन भूलकर भी काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन खरीदे गए काले रंग के जूते पहनने से हर किए काम में असफलता मिलने लगती है। इसके अलावा शनिवार को काले रंग के कपड़े भी न खरीदें। 

इलेक्‍टॉनिक सामान
शनिवार के दिन किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। शनिवार का दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए अशुभ माना जाता है।

स्याही
शनिवार के दिन स्याही (पैन) नहीं खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन खरीदी गई स्याही से इंसान अपयश की ओर बढ़ता जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

लोहे से बनी चीजें
शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु बिल्कुल भी न खरीदें। इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदने से परहेज करना चाहिए।

कैंची
शनिवार के दिन कैंची न खरीदें। शनिवार के दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में तनाव आने लगता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!