Vastu Tips For Home: आप भी करते हैं टूटे हुए सामान इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2023 08:25 AM

vastu tips for home

वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित है। जाने-अनजाने हम घर में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखें हर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित है। जाने-अनजाने हम घर में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखें हर सामान की अपनी जगह और ऊर्जा होती है। जिसका असर घर के हर सदस्य पर पड़ता है। सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आती हैं। घर में कहीं ऐसी जगह और चीजें हैं, जिनका वास्तु के हिसाब से पालन न करने से वास्तु दोष लग सकता है। तो चलिए जानते हैं, कौन सी हैं वो चीजें, जिन्हें घर से तुरंत हटा देनी चाहिए नहीं तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। यहां तक की व्यक्ति अनजानी परेशानियों से भी घिरा रहता है। खुशहाल जीवन चाहते हैं तो आज ही घर से हटा दे यह चीजें-

Remove these things from home घर से हटा दे यह चीजें
Do not keep broken glass in the house घर में टूटा हुआ शीशा न रखें
घर में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना चाहिए। इसे तुरंत बदल लें या फेंक देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा और कांच घर में नाकारात्मक ऊर्जा लाता है। मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं, जिसकी वजह से घर में दरिद्रता आती है। अत: घर में टूटा शीशा या शीशे की टूटी चीज बिल्कुल भी न रखें।

PunjabKesari Vastu Tips For Home

Do not use broken utensils टूटे-फूटे बर्तनों का न करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घर में ऐसे बर्तनों को रखने से दरिद्रता आती है। कई बार तो कर्ज लेने तक की नौबत भी आ जाती है। कभी भी टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Do not use broken bed टूटे-फूटे पलंग का इस्तेमाल न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ पलंग बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं और साथ ही घर में अशांति बनी रहती है। पति-पत्नी वैवाहिक सुख नहीं ले पाते।

PunjabKesari Vastu Tips For Home

Watch घड़ी
कभी भी घर में खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि घर में खराब घड़ी रखने से घर-परिवार की उन्नति में बाधा आती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिव एनर्जी का संचार अधिक होने लगता है। जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल बना रहता है।  

Picture तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कोई टूटी हुई तस्वीर या पेंटिंग हो तो उसे तुरंत हटा दें। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा आपके घर के सदस्यों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Home furnishing घर का फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए। अगर फर्नीचर टूटी-फूटी हो, उसमें से आवाज आती हो या वो हिलती है तो इसका भी बुरा असर दैनिक जीवन पर पड़ता है। साथ ही इसकी वजह से घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Broken door टूटा हुआ दरवाजा

PunjabKesari Vastu Tips For Home

घर में कोई खिड़की या दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या उसकी मरम्मत करवा लें। टूटा हुआ शीशा भी दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। अन्य किवदंती के अनुसार देवी लक्ष्मी कभी भी टूटे हुए दरवाजे से प्रवेश नहीं करती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!