वास्तु के अनुसार बनवाएं घर का Main Gate और फिर देखें कमाल

Edited By Lata,Updated: 08 May, 2019 03:19 PM

vastu tips for main gate

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर बाकियों के घर से भी ज्यादा सुदंर दिखे। इसके लिए हर व्यक्ति बहुत मेहनत भी करता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर बाकियों के घर से भी ज्यादा सुदंर दिखे। इसके लिए हर व्यक्ति बहुत मेहनत भी करता है। अपने घर को सजाने के लिए इंसान बहुत सारी साज-सजावट करता है। लेकिन कई बार व्यक्ति उसी साज-सजावट के बीच में ये भूल जाता है कि उसका घर वास्तु के हिसाब से अगर हो तो उसके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे खाय होता है। क्योंकि यहीं से सारी सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकरात्मकता बाहर जाती है। तो ऐसे में मेन गेट से जुड़े बहुत से नियम हैं जोकि वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए आज हम आपको मेन गेट से जुड़े कुछ नियम बताएंगे। 
PunjabKesari, kundli tv, main gate image
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा घर के अंदर की ओर ही खुलना चाहिए। अगर दरवाजा बाहर की ओर खुले तो घर में धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कहते हैं कि बाहर ओर दरवाजा खुलने पर धन का आगमन रुक जाता है और व्यक्ति को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। 

कहते हैं कि दरवाजा खुलते और बंद करते समय उससे आवाज़ नहीं आनी चाहिए। क्योंकि दरवाजे से आवाज़ आना अशुभ माना गया है। 
PunjabKesari, kundli tv, door image
घर का मेनगेट पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मुख्य द्वार के सामने घर की सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए, ऐसा होना घर के लिए शुभ नहीं होता है।

मेनगेट घर के बीच में नहीं होना चाहिए। वरना घर वालों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PunjabKesari, kundli tv, main door
घर के मुख्य द्वार के सामने खंभा, पेड़ या कोई दीवार नहीं होनी चाहिए। न हीं इनकी छाया गेट पर पड़नी चाहिए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!