इस समय पीया गया पानी जहर के समान होता

Edited By Lata,Updated: 29 Dec, 2018 12:52 PM

vidur niti in hindi

आचार्य चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई इनकी नीतियों पर चलता है तो गरीब इंसान भी राजा बन सकता है। इनकी नीतियों को अगर कोई अपने जीवन में उतार लें तो कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आचार्य चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई इनकी नीतियों पर चलता है तो गरीब इंसान भी राजा बन सकता है। इनकी नीतियों को अगर कोई अपने जीवन में उतार लें तो कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। नीतियों के ज्ञाता चाणक्य ने अपने श्लोक के माध्यम से लोगों को बताया है कि अगर गलत समय पर पीया गया पानी जहर के समान काम करता है। तो आज हम आपको पानी पीने का सही टाइम बताएंगे।

PunjabKesari, Chanakya neeti, Acharya Chanakya image
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि 
अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम्।
भोजने चाऽमृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम्।।

चाणक्य नीति के आठवें अध्याय के सातवें श्लोक में बताया है कि खाना खाने के एकदम बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर पिया गया पानी जहर के समान काम करता है। इसमें बताया गया है कि जब तक खाना पच न जाए, तब तक पानी नहीं पीना चाहिए और खाना खाने के  1-2 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद पानी पी लेने से भोजन पचने में परेशानी होती है जिससे कि हमारे शरीर को ताकत नहीं मिलती और पेट के रोग होने की जल्दी होते हैं। चाणक्य ने बताया है कि अगर बहुत जरुरी हो तो खाते समय बीच में थोड़ा सा पानी पी सकते हैं, लेकिन ज्यादा पानी पीने से नुकसान हो सकता है।
PunjabKesari, Chanakya image
कब पानी पिएं 
चाणक्य नीति के अनुसार पूरी तरह खाना पचने के बाद ही पानी पीना चाहिए। इस समय वह अमृत के समान काम करता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा खाना खाने के 1 घंटे पहले पानी पी सकते हैं, लेकिन खाने के तुरंत पहले भी पानी नहीं पीना चाहिए। 
PunjabKesari, Acharya Chanakya neeti image, Water Drinking, Glass of water
विदेश जाकर करना चाहते हैं नौकरी तो करें टोटका (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!