Weekly Tarot Horoscope (27th November-3rd December): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Nov, 2022 07:08 AM

weekly horoscope

इस सप्ताह दूसरों के बारे में न सोचकर खुद को समय देंगे। अपने शौक पूरे करेंगे, जिससे मन को खुशी मिलेगी। सोच-समझ कर खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-
 इस सप्ताह दूसरों के बारे में न सोचकर खुद को समय देंगे। अपने शौक पूरे करेंगे, जिससे मन को खुशी मिलेगी। सोच-समझ कर खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मन में चल रही बातों को समझने और उनके अनुसार चलने से बेहतर है बड़ों की सलाह लेना। कार्य स्थल पर कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
उपाय- गरीब ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- इस हफ्ते आपकी मेहनत रंग लाएगी, आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। कल्पना से अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर करने में सफल होंगे। बच्चों के संग समय व्यतीत करना अच्छा लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी इच्छाओं के साथ समझौता करना पड़ेगा। साथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, भविष्य की प्लानिंग करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस हफ्ते आपका सौभाग्य जागेगा। बेहतरीन लोगों का साथ मिलेगा। उस काम में हाथ न डालें, जिसमें दिमाग और दिल सहमति न दे। अचानक से धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर का चुनाव करने से पहले हर पहलू पर गौर करेंगे। जूनियर छात्र आपसे प्रेरणा लेंगे। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय-  शिवलिंग पर दूध मिले जल से अभिषेक करें।

शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा-  उत्तर
शुभ अंक- 5

कर्क- यह हफ्ता आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सितारों की चाल आपके अनुकूल रहेगी। कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, ज़िन्दगी का भरपूर मजा लूटेंगे। व्यापार में अच्छा खासा प्रॉफिट मिलेगा। जॉब वाले प्रमोशन के लिए प्रयास करेंगे। कुंवारों को मैरिज प्रपोजल मिलेगा। नया वाहन या जमीन-जायदाद खरीदने की सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

सिंह- यह सप्ताह आपके लिये तरक्की लेकर आया है। घरवालों के दबाव में आकर अपनी इच्छा के विरुद्ध कोई काम करना पड़ सकता है, जिसका भविष्य में सुख प्राप्त होगा। जॉब वालों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे अधिकारी प्रसन्न होकर आर्थिक लाभ देंगे। बिजनेस वालों की आमदनी बढ़ेगी। सकारात्मक रवैये से किसी को भी अपना बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा।  
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को उड़द की दाल दान करें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

कन्या- इस सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। सावधानी से काम करेंगे तो बिजनेस में अधिक लाभ मिलने के चांस हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु धन का जुगाड़ करने में सफल होंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी, पारिवारिक माहौल भी बेहतर बना रहेगा। सर्दी जैसी छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। 
उपाय- भूखे को रोटी खिलाएं।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस सप्ताह धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा, बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों को खुश करने के चक्कर में थोड़े जज्बाती हो सकते हैं। रिश्तों के बीच तालमेल बनाने से मिठास बढ़ेगी। करियर-कारोबार के सिलसिले में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। धन की कमी से जूझना पड़ सकता है। छात्र समय की कद्र करेंगे और पढ़ाई का टाइम टेबल बनाकर चलेंगे। 
उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा-ईशान
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- यह सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों के गुस्से के शिकार बनेंगे। दोस्तों के साथ गलतफहमी संवाद के जरिए सुलझेगी। शुभचिंतकों की राय मानने से लाभ होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। पुरानी बीमारी के उभरने पर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। 
उपाय- गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- सुनहरी
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 2

धनु- आज संपत्ति की खरीदारी के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में किए गए कार्य लाभ देंगे। रिश्ते में प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए कड़ी कसौटी से गुजरना होगा। कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाएं अच्छा लाभ देंगी। छात्रों को कुछ विषयों को समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही मत बरतें, बाहर का खाना कम करें।
उपाय- गरीब सुहागिन महिला को सुहाग की वस्तुएं दान करें।

शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 1

मकर- इस हफ्ते बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना अच्छा मुनाफा करवाएगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। घर के बड़ों के सामने मन की इच्छा को जाहिर करने से वो अवश्य पूरी होगी। कला और कौशल के बल पर अच्छी पहचान बनेगी। घूमने-फिरने के दौरान पुराना दोस्त मिलने से बहुत खुशी होगी।
उपाय- जनेऊ का दान करें।

शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस सप्ताह वर्क प्लेस पर अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यक्तिगत प्रयासों से दूसरों की भलाई करना मानसिक शांति देगा। माता-पिता की सीख मानने से डूबती नैया पार लगेगी। साथी के साथ तालमेल में कुछ कमी आ सकती है। विदेश में रह रहे रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सिंगल के रिश्ते को नये आयाम मिलेंगे। सेहत और संबंधों को लेकर सजग रहें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं।

शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 7

मीन- इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिससे आपके जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से आपका अधूरा सपना पूरा होगा। सामाजिक दायरे को बढ़ाने से साख बढ़ेगी। परिवार में किसी खास मेहमान के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। आलस्य से बचें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे।
उपाय- भगवान शिव को काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 5

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!