LOVEOLOGY: जानें, आपका Weekly लव होरोस्कोप

Edited By Lata,Updated: 04 Feb, 2019 05:51 PM

weekly love horoscope

फरवरी महीने की शुरुआत फ्राइडे से हो चुकी है। लव के देव वीनस इस महीने हर किसी पर वैसे ही मेहरबान है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
फरवरी महीने की शुरुआत फ्राइडे से हो चुकी है। लव के देव वीनस इस महीने हर किसी पर वैसे ही मेहरबान है। शुक्र और चंद्रमा धनु राशि में एक साथ है। ऐसे में ये हफ्ता कई मायनों में सभी राशियों के लिए खास है। इन बातों का आपके लाइफ के दूसरे पहलुओं पर क्या असर होगा यह तो आप वीकली होरोस्कोप में पढ़ेंगे पर इनका आपकी लव लाइफ पर क्या होगा असर जान लीजिए।

मेष: लव के लिहाज से यह वीक अच्छा रहेगा और आप लवर के साथ घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आप दोनों वेलेंटाईन की ढेर सारी प्लानिंग भी करेंगे। वीकएंड में आपके रिलेशनशिप को लेकर फ्रेंड्स गोसीप कर सकते हैं जिससे आपका गुस्सा बढ़ेगा। 
लकी नं: 6
लकी कलर पिंक
लव राशि वृश्चिक
हेट राशि वृष

वृष: इस वीक लव बर्ड्स एक-दूसरे की बात को बिना कहे समझने की कोशिश करें। कुछ भी खोने का डर मन से निकालकर आगे बढ़े व रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करें। वीक स्टार्ट में आप दोनों फॅमिली के बुजुर्गों की देखभाल में बिजी रहेंगे।
लकी नं: 3
लकी कलर येल्लो
लव राशि धनु
हेट राशि कन्या

मिथुन: वीक स्टार्ट आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा इसलिए सोच समझ कर ही बोलें। ज्यादा बोलने की आदत को कंट्रोल रखें अन्यथा रिश्तों पर इसका बुरा इफैक्ट पड़ेगा। नए सिरे से लव लाइफ स्टार्ट करने में ज्यादा उतावलापन न करें तो ही बेहतर रहेगा।
लकी नं: 2
लकी कलर व्हाइट
लव राशि कर्क
हेट राशि मकर

कर्क: लव बर्ड्स को हैल्थ पर ध्यान देने की ज़रूरत है। फैशन के चक्कर में हैल्थ को न बिगाड़े। पार्टी में ठंडा-गर्म ड्रिंक्स देख कर ही लें अन्यथा हैल्थ खराब हो सकती है। ये वीक आपके फेवर में भी निकल सकता है, ऐसे में रिश्तों में तनाव आ सकता है।
लकी नं: 8
लकी कलर ब्लैक
लव राशि मकर
हेट राशि वृश्चिक

सिंह: लव लाइफ के लिए ये वीक अच्छा नहीं रहेगा। मिड वीक आपको प्रॉब्लम दे सकता हैं। लवर की किसी बात से आपका बेबुनियाद शक रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल सकता है, इससे बचें। 
लकी नं: 7
लकी कलर ग्रे
लव राशि मीन
हेट राशि कन्या

कन्या: लव लाइफ को लेकर वीक एंड प्रॉब्लम से जूझने का इशारा कर रहा है। वीक स्टार्ट में लवर को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखकर आप मदहोश हो सकते हैं जिससे आंतरिक रिलेशनशिप बनने के भी चांसेज हैं पर उतावलेपन से बचें। 
लकी नं: 2
लकी कलर व्हाइट
लव राशि कर्क
हेट राशि मकर

तुला: लव लाइफ को लेकर यह वीक अच्छा रहेगा। आप काफी उत्साहित रहेंगे और मूवी देखने का प्लान भी बना सकते हैं। लवर के साथ हंसी मजाक करते टाइम का पता ही नहीं चलेगा। फ्रेंड सर्कल के साथ लेट नाइट पार्टी ऑर्गनाइज कर सकते हैं।
लकी नं: 3
लकी कलर येल्लो
लव राशि धनु
हेट राशि कन्या

वृश्चिक: इस वीक बोरिंग लव-लाईफ में नई जान भरने की धुन आप पर सवार रहेगी। आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। रोमांटिक पलों को यादगार बनाने के लिए स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम भी कर सकते हैं।  
लकी नं: 6
लकी कलर पिंक
लव राशि वृश्चिक
हेट राशि वृष

धनु: टाईम न देने के कारण वीक स्टार्ट में लवर से तनाव हो सकता है। कभी-कभार रिश्तों में ऐसा चलता है पर रुठना मनाना हर बार ठीक नहीं है, इसलिए चीजों को नेचुरली चलने दें और इस बात का ख्याल रखें कि रिश्तों में कोई गलतफहमी न हो।
लकी नं: 9
लकी कलर ऑरेंज
लव राशि मेष
हेट राशि वृष

मकर: लव लाइफ को लेकर यह वीक क्रूशियल है। ईगो के चलते बनी गहमागहमी रिश्ते में जहर घोल सकती है। रिलेशनशिप में घुटन ब्रेकअप का कारण बन सकती है। लेकिन आप दोनों एक बार फिर से ठंडे दिमाग से विचार ज़रूर कर लें।
लकी नं: 5
लकी कलर ग्रीन
लव राशि कन्या
हेट राशि मीन

कुंभ: इस वीक रिलेशनशिप की ट्यूनिंग बिगड़ सकती है। अगर आप दोनों इस रिश्ते से ऊब चुके हैं तो बेहतर होगा कि आप इस पर चर्चा ज़रूर करें। रिलेशनशिप में रोमांस लाने की कोशिश करें। जरा सा फ्लर्ट आपके रिश्ते में रौनक ला सकता है। 
लकी नं: 1
लकी कलर रेड
लव राशि सिंह
हेट राशि कर्क

मीन: वीक स्टार्ट में प्रोफेशनल वर्क के चलते लवर से बात नहीं कर पाएंगे। जिससे लवर की नाराजगी रह सकती है जो शायद इस बार महंगी पड़ जाए इसलिए लवर को हलके में ना लें। इसलिए सोशल नेटवर्क का जरिया अपनाकर लवर से जुड़े रहें।
लकी नं: 4
लकी कलर ब्लू
लव राशि कुंभ
हेट राशि सिंह
BLUE और BLACK PEN से लिखने वालों में होती है ये ख़ासियतें(video)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!