Weekly numerology (31st july-6th august): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2023 12:33 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए पैसे उधार लेने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आलस्य के कारण कामकाज में मन थोड़ा कम लगेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में भी खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अपने स्वभाव और वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आपका मन संगीत नृत्य कला इत्यादि गतिविधियों में ज्यादा लगेगा।
उपाय:- किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। घर में जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव और थकान की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। काम में आपका मन लगेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में मन की निराशा आपको घेरे रहेगी। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
उपाय:- रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी काम को अपनाने की कोशिश करेंगे। विदेश यात्रा के भी योग बनते हैं। सरकारी कामों से भी आपको लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई मेधावी प्राप्त होने की भी योग बनते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कम प्रयास से भी उत्तम परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अपनी मेहनत में कमी न रखें। सप्ताह के अंत का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। यात्राओं के भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मंगलवार के दिन सरकारी प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश न करें। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है।
उपाय :- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन की आधुनिक तकनीक अपनाते हुए सावधानी बरतें। सरकारी काम में लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आपकी ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन के तरीके पर पैसा निवेश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- गणेश जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में भी माहौल थोड़ा तनाव भरा रहेगा। बेहतर होगा कि सूझबूझ के साथ काम लें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी खरीदारी के लिए समय निकालेंगे, जिससे बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी रुके हुए काम को अकस्मात गति प्राप्त होगी। धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। सरकारी कामों में निवेश करने से लाभ होगा। इस सप्ताह जमीन या प्रॉपर्टी संबंधी मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। बुधवार के दिन मां के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। हालांकि सप्ताह के आगे का समय सामान्य रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में काम और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
उपाय:- काले कुत्ते की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम शुरुआत में थोड़े मंदे रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आउट ऑफ द वे जाकर हल निकाल कर लाने की कोशिश करेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक परेशानियां सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपके कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाहे खर्चे करने पड़ सकते हैं।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी विदेशी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं, परंतु कोई अनैतिक तरीका न अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। हालांकि सप्ताह के अंत में निजी जिम्मेदारियां आपको ज्यादा घेरे रहेंगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी नए सदस्य का आगमन भी संभव है।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!