Weekly numerology (30tht October-5th November): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Oct, 2023 07:34 AM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। विदेशी आयाम को भी अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे परंतु कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी कामों में लाभ होगा। किसी को उधर दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ ही किसी कारण मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए औसतन इस सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।
उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं। बुधवार के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में काफी लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से निजात मिलेगा। सप्ताह के अंत का समय विदेशी काम से लाभ दिलवा सकता है। कामकाज में कुछ परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। मंगलवार के दिन अकस्मात काफी समय से रुके हुए कुछ कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सरकारी कामों में कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ सहमति का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बात को सूझबूझ के साथ दूसरों के सामने रखें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के अंत में समय आपके अनुकूल रहेगा। किसी शॉर्टकट को अपना कर अपने काम को जल्दी करने का प्रयास करेंगे।
उपाय :- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को अच्छा बना कर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण अपने घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता होने के कारण दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। मंगलवार के दिन अपने काम को जल्दी करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय मिला-जुला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट करने में थोड़ी असहजता महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय भी कामकाज में ही व्यस्त बीतेगा। विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। रविवार का दिन काफी परिवर्तनशील रहेगा।
उपाय:- दुर्गा मां की आराधना करें और उन्हें पीले फूलों की माला अर्पित करें। गणेश भगवान की पूजा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। अपने काम में आधुनिक तकनीक को स्थान देने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यभार की अधिकता के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के चलते अपनी भावनाओं को भी नजर अंदाज करना पड़ सकता है। शुक्रवार का दिन किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत में बेकार के वहम के चलते अपने संबंधों में दूरियां न आने दें। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे। बच्चे विदेशी शिक्षा प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में सरकारी लाभ होने के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार के दिन किसी को पैसा उधार देने से बचें। शुक्रवार का दिन हांलाकि आपके लिए अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। शनिवार के दिन विदेश यात्रा करने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में मां- बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
उपाय:- कानो में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। कुछ बाहरी लोगों से मदद मिल सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की शुरुआत की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दिनचर्या व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा है। शनिवार के दिन आपके काम को अचानक से गति मिलेगी। कुछ काम अकस्मात तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में अनचाहे खर्चों के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है।
उपाय:- गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कार्यों में सफलता के योग लेकर आया है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। विदेशी काम से भी लाभ होने के योग बनते हैं। हालांकि कोई अनैतिक काम न करें। सप्ताह के मध्य में बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह और साथ प्राप्त होगा। गुरुवार के दिन किसी नए विषय को सिखाने में आपकी रुचि उत्पन्न हो सकती है। शनिवार के दिन प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। रविवार के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें।
उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!