Weekly numerology (01.06.2026 से 07.06.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 30 May, 2026 01:55 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के नजरिए से समय आपके अनुकूल है। किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कोई भी नया निवेश सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। 

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के नजरिए से समय अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। विदेशी काम से भी लाभ हो सकता है, लेकिन कोई गैर-सरकारी काम न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। 

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे, हालांकि अंतिम निर्णय सोच-समझकर लें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी सप्ताह के अंत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। 

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। कामकाज के नजरिए से भी समय ठीक है। हालांकि, सप्ताह के मध्य में विदेशी काम में निवेश करते समय सावधानी बरतें। कोई शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को पूरा करने की कोशिश न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा यात्राओं के योग भी बनेंगे।
उपाय:- कन्या पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कामकाज के नजरिए से अधिक सक्रिय रहेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे, हालांकि अपने काम को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं, लेकिन जिम्मेदारियां भी साथ-साथ बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य में किसी के बहकावे में आकर कोई काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। 

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के नजरिए से समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा, जिससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सुगमता हासिल होगी। मां की सेहत का ख्याल रखें। गुरुजनों एवं बड़ों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत में यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। समय का लाभ उठाने की कोशिश करें।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। 

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन और निजी रख-रखाव पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। विदेशी काम में निवेश करने की भी योजना बनाएंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में खर्च अधिक होंगे। अपने बजट को मैनेज करके चलने की आवश्यकता है।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। 

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कार्यक्षेत्र पर अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं तथा सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में पुलिस के मामलों और बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय:- मंगलवार का व्रत करें। योग और व्यायाम करते रहें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!