Weekly numerology (15.06.2026 से 21.06.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 12:54 PM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में निजी जिम्मेदारियां में ज्यादा समय व्यतीत होगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में निजी जिम्मेदारियां में ज्यादा समय व्यतीत होगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। यात्राओं के योग बनते हैं। लेकिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान और सावधानी रखें। किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार सोच समझकर करें क्योंकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर किसी बात पर चिंतित रहेंगे। किसी बात पर बहुत अधिक सोचने के कारण एंजायटी और डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इन चीजों को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी न होने दे खुद को हमेशा मनोबल दे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। परिस्थितियों आपके अनुकूल होती नजर आएंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:-चांदी के आभूषण धारण करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर परिवार की तरफ आपका ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। लेकिन मन में एक अध्यात्म की उमंग उठने की संभावना बनती है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत करके कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक है। सप्ताह के अंत में किसी नए काम में आपका मन ज्यादा आकर्षित होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है।
उपाय:- गंगाजल में भिगोकर चंदन का तिलक लगाएं। विष्णु का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। आपका ध्यान भी निजी रख रखाव की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। रचना और कला की तरफ आपका रुझान ज्यादा बढ़ेगा। यात्राएं करने के लिए मन आकर्षित रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी निवेश करने की योजना बनाएंगे। हालांकि बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहे और उतावलेपन में आकर कोई निर्णय न ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय :- खराब विधयुत उपकरण घर मे ना  रखें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह का परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय घर परिवार की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहे। अपने क्रोध पर काबू रखें। योग और व्यायाम करते रहे। सप्ताह के अंत का समय किसी नई जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे।
उपाय:- यथासंभव जल का सेवन करते रहे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात उनके साथ साझा कर कर बेहतर महसूस करेंगे। कहीं घूमने जाने की भी योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। किसी नए काम के कारण थोड़े व्यस्त रहेंगे। आलस्य आपको घेरने की कोशिश करेगा। सप्ताह के अंत का समय मिला-जुला रहेगा।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ने की संभावना भी बनती है। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। बुधवार का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी के साथ बहस होने की संभावना बनती है। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। हालांकि सप्ताह के अंत में शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रविवार के दिन भी किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी रख रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। हालांकि कुछ खर्च भी साथ-साथ बने रहेंगे। यात्राओं के योग बनते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना बनती है लेकिन परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। रविवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द और कंधों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनती है।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!