Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि के 9 दिन कौन-सा रंग पहनना रहेगा शुभ? कन्फ्यूजन दूर करने के लिए देख लें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 01:32 PM

navratri 2026 9 days color list

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत खास महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। इन नौ दिनो में भक्त माता रानी की पूरे  विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में भक्ति...

Shardiya Navratri 2026 Colors List : सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत खास महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। इन नौ दिनो में भक्त माता रानी की पूरे  विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहता है। नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ  के साथ-साथ नौ दिनों के लिए अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने की परंपरा भी काफी लोकप्रिय है। माना जाता है कि नवरात्रि के हर एक दिन विशेष रंग से जड़ा होता है। ऐसे में कई लोग दिन के अनुसार, कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप भी शारदीय नवरात्रि 2026 में हर दिन के लिए सही रंग चुनना चाहते हैं, तो यहां जानिए नौ दिनों की रंगों से जुड़ी पूरी जानकारी।

Shardiya Navratri 2026 Colors List

नवरात्रि 2026 के नौ दिनों के शुभ रंगों की लिस्ट

पहला दिन — 11 अक्टूबर, रविवार

नारंगी रंग- पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि नारंगी रंग उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

दूसरा दिन — 12 अक्टूबर, सोमवार

सफेद रंग- इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में नए अवसर और शांति आती है।

तीसरा दिन — 13 अक्टूबर, मंगलवार

लाल रंग- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। तीसरे दिन लाल रंग पहनना उत्तम माना जाता है। यह रंग संतुलित सोच और बुराइयों से रक्षा करने की शक्ति प्रदान करता है।

चौथा दिन — 14 अक्टूबर, बुधवार

रॉयल ब्लू रंग- इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है। यह रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है।

पांचवां दिन — 15 अक्टूबर, गुरुवार

पीला रंग- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। पांचवें दिन पीला रंग पहनन शुभ माना जाता है। यह रंग पवित्रता, सादगी और मानसिक शांति का प्रतीक है। 

Shardiya Navratri 2026 Colors List

छठा दिन — 16 अक्टूबर, शुक्रवार

हरा रंग- इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। छठे दिन हरा रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि हरा रंग प्रकृति, नई शुरुआत और समृद्धि से जुड़ा है।

सातवां दिन — 17 अक्टूबर, शनिवार

ग्रे रंग- सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। ग्रे रंग संतुलन और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।

आठवां दिन — 18 अक्टूबर, रविवार

बैंगनी रंग- इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। बैंगनी रंग को गरिमा, आध्यात्मिकता और विशिष्टता से जोड़ा जाता है।

नौवां दिन — 19 अक्टूबर, सोमवार

मोरपंखी हरा रंग- नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। मोरपंखी हरा रंग सुंदरता, नई ऊर्जा और ताजगी का एहसास कराता है।

Shardiya Navratri 2026 Colors List

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!