Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2026 10:30 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस वीक रोमांस की गर्माहट को बनाए रखने के लिए साथी के साथ अंतरंग क्षणों का खूब मजा लेंगे।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस वीक रोमांस की गर्माहट को बनाए रखने के लिए साथी के साथ अंतरंग क्षणों का खूब मजा लेंगे। छोटे से ट्रिप पर भी जा सकते हैं, जहां एकांत में अच्छा समय व्यतीत करने को मिलेगा। सिंगल कार्यक्षेत्र में एक बार फिर से किसी को अपना दिल दे बैठेंगे लेकिन इस बार बात शादी तक जाने के योग हैं।
शुभ रंग- मेरुन
शुभ नंबर- 2
उपाय- सप्ताह में एक बार साथी के साथ शांतिपूर्वक बैठकर मन की बात साझा करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस सप्ताह साथी का बहुत बिजी शेड्यूल रहने वाला है। फिर भी वह कुछ समय निकाल कर आपके साथ एक रोमांस भरी शाम एंन्जॉय करेंगे। सिंगल एक्स की यादों को अपने दिल से निकालने की कोशिश करेंगे लेकिन दिल बहुत भारी रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 9
उपाय- अपने साथी के प्रति आभार व्यक्त करें और किए गए वादे निभाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक साथी की मजाक में कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। जिससे दोनों में खटास पैदा होगी। लव लाइफ भी नीरस रहेगी। सिंगल अपने एक्स के ख्यालों से बाहर निकलकर वर्तमान को एंन्जॉय करेंगे। दूसरा साथी खोजने की बजाय खुद को समय देना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर- 7
उपाय- रोज कुछ समय बिना मोबाइल के साथी की बात सुनने के लिए निकालें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी का अपने लिए बेशुमार प्यार देखकर थोड़ा सा भावुक हो सकते हैं। पार्टनर की तरफ से भरपूर रोमांस मिलेगा। सिंगल क्रश को निहारते हुए सारा सप्ताह बिता देंगे लेकिन अचानक से मिला कोई सरप्राइज सारी दुनिया बदल देगा। खुशियां बचेरने के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 1
उपाय- साथी के लिए समय निकालें और जरूरत के समय भावनात्मक सहारा दें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस वीक वर्क लोड के चलते साथी को आपसे दूर जाना पड़ सकता है लेकिन फोन के जरिए मीठी-मीठी बातें जारी रहेंगी। रोमांस का मजा लेंगे, जिससे दोनों में खिंचाव बना रहेगा। क्रश की मुस्कान सिंगल के दिल को घायल कर देगी। रिलेशन को आगे बढ़ाने से पहले किसी करीबी के द्वारा छानबीन करना ठीक रहेगा।
शुभ रंग- मजेंटा
शुभ नंबर- 3
उपाय- अपने साथी की किसी अच्छी बात की दिल से प्रशंसा करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक रोमांस का खूब मजा लेंगे। आपके अंदर जल रहीं रोमांस की चिंगारी को बुझाने के लिए साथी पूरे जोश में रहेंगे। सिंगल की हर किसी से फ्लर्ट करने की आदत उन्हें मुसीबत में डाल सकती है, बचकर रहें। कोई पुराना चिट्ठा भी खुल सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 4
उपाय- साथी की कमियां गिनाने के बजाय मिलकर किसी समस्या का हल निकालें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह अपनी लव लाइफ को खुशहाल और रोमांटिक बनाने के लिए दोनों की तरफ से किया गया प्रयास सफल होगा। क्रश को किसी ओर के साथ रोमांस करता देख सिंगल का मन तड़प उठेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 5
उपाय- किसी मतभेद में जीतने की कोशिश करने के बजाय आपसी सहमति का रास्ता खोजें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिश्ते में बढ़ रही दूरी को मिटाने के लिए साथी अपने अंदर रोमांस के कीड़े को जगाने की भरपूर कोशिश करेंगे। जिससे लव लाइफ में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम की गाड़ी को अपनी पुराने टॉन में आने को समय लगेगा। सिंगल की किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है। लव स्टैंड लेने से पहले अच्छे तरह परख लें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 2
उपाय- परेशान करने वाली बात पर अनुमान लगाने के बजाय साथी से सीधे और शांत ढंग से बात करें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। साथी भावनाओं में बहकर कुछ ऐसी हरकत कर बैठेंगे, जिससे दोनों के रिश्ते में उथल-पुथल हो सकती है। सिंगल के जीवन में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। जिससे उन्हें सारी दुनिया बहुत हसीन लगने लगेगी।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 8
उपाय- साथ मिलकर कोई नया लक्ष्य तय करें, जैसे यात्रा, बचत या कोई साझा गतिविधि।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लंबे समय के बाद साथी आपको इंटिमेसी का मजा देंगे, जिससे रिश्ते में एक नई ताजगी देखने को मिलेगी। एक तरफा प्यार सिंगल के लिए मुसीबत बन सकता है, सोच-विचार करने के बाद ही किसी के साथ इंवॉल्व होना ठीक रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 7
उपाय- व्यस्त दिनचर्या में भी साथी के साथ समय बिताने का निश्चित समय रखें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में एक बार फिर से मोहब्बत का तड़का लगेगा। साथी आपको पूरी तरह से संतुष्ट कर देंगे। जिससे दिल की गहराईयों तक बस उनका ही नशा बना रहेगा। सिंगल क्रश के साथ सपनों में खोए रहेंगे लेकिन इतना भी न प्रेम के सागर में डूब जाएं की निकलना मुश्किल हो जाए।
शुभ रंग- हरा
शुभ नंबर- 6
उपाय- साथी से अपनी अपेक्षाओं के बारे में साफ बात करें और उसकी जरूरतों को भी समझें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक साथी अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपसे माफी मांग सकते हैं, जिससे आप दोनों का संबंध फिर से मजबूत हो जाएगा। लव लाइफ में खुशियों का पुराना दौर फिर से आरंभ होगा। सिंगल को हर जगह बस अपना क्रश ही दिखाई देगा। प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो कर दें, समय बेहतर है।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 4
उपाय- साथी की रुचियों को समझें और साथ में कोई ऐसा काम करें जिसका आनंद आप दोनों लें।