Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Aug, 2026 01:02 PM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज को बढ़ाने के लिए कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपना काम करना चाहेंगे। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के योग भी बनते हैं।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पदोन्नति के योग बनते हैं। किसी को उधार दी हुई राशि भी वापस मिल सकती है। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, परीक्षा में मेधावी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शुक्रवार के दिन हालांकि थोड़ा सावधानी बरतें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बढ़ाएं। अपना भेद किसी को ना बताएं, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय: शहद और गुड़ का सेवन करें। कोई अनैतिक कार्य न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के नजरिए से समय अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बच्चों का मन विदेशी शिक्षण शैली की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। शुक्रवार के दिन कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सूझबूझ के साथ निर्णय लेने की कोशिश करें। रविवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय: गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। बृहस्पतिवार का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। बुधवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है, लेकिन सूझबूझ के साथ काम करें और कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। रविवार के दिन मां-बेटी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: दांतों को फिटकरी से साफ करें। बुध आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। भावनाओं के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। बुधवार के दिन भी कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। अपने पुराने अनुभवों के आधार पर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। यात्राओं के योग भी बनते हैं।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कार्यक्षेत्र पर अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे, उनका साथ प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। क्या करें, क्या ना करें की परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। हालांकि बुधवार के दिन विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से बनी हुई किसी योजना को मार्ग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय: परनिंदा से परहेज करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिसके चलते निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अनुभवों के आधार पर निर्णय लेकर सफलता प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन भी विदेशी क्षेत्र से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा है। धन-संपत्ति में वृद्धि होने की संभावनाएं बनती हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। कुछ अड़चनें आपकी सफलता में बाधा बन सकती हैं। हालांकि अपने मनोबल को गिरने ना दें और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com