Weekly numerology (16.11.2026 से 22.11.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 10:03 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत मूलांक 1 वालों के लिए अच्छी रहने वाली है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत मूलांक 1 वालों के लिए अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप अपने नेतृत्व कौशल के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में कुछ व्यस्तता रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय दूसरों की सलाह को भी महत्व दें। सप्ताह के अंतिम दिनों में करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। अहंकार और क्रोध से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान की आराधना करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 2 वालों का मन कुछ भावुक रह सकता है और व्यक्तिगत मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करें और किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। सप्ताह के मध्य में शिक्षा, रचनात्मक कार्यों और नए विचारों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में संवाद बनाए रखें तथा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें। रात्री मे चंद्र दर्शन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 3 वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी वरिष्ठ या गुरु समान व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आध्यात्मिक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी कार्य में अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए।
उपाय: गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तकनीकी, रिसर्च और विदेशी संपर्कों से जुड़े कार्यों में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी पुराने विवाद को दोबारा उठाने से बचें। व्यापार में नए प्रयोग करने से पहले उनके सभी पहलुओं पर विचार करना आपके लिए जरूरी रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिए अच्छी रह सकती है। नए संपर्क बनाने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। बातचीत और संचार कौशल के माध्यम से आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए अनावश्यक खर्चों और जल्दबाजी में किए गए निवेश से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मामलों में आपका ध्यान अधिक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें। कन्या की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यक्तिगत जीवन, दांपत्य संबंधों और पारिवारिक मामलों में सकारात्मकता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सप्ताह के अंतिम दिनों में सामाजिक गतिविधियों और पारिवारिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 7 वाले जातक अपने पुराने कार्यों, रिसर्च और अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान दे सकते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका रुझान बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में नए विचारों और योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी रह सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में कुछ व्यस्तता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को बढ़ने न दें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए स्वयं को पर्याप्त समय दें।
उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। भगवान शिव की पूजा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 8 वालों को अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य और अनुशासन के साथ किए गए प्रयास आगे चलकर अच्छे परिणाम दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी को धन उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक और दांपत्य जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 9 वाले लोगों का कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना पड़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ विचारों में मतभेद संभव हैं, इसलिए अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में पुराने कार्यों की समीक्षा करने और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे भाई-बहनों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!