Weekly Tarot Horoscope (9th-15th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2023 08:13 AM

weekly tarot

मेष: इस सप्ताह करियर में बहुत सारे सुनहरी अवसर प्राप्त होंगे। परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अधूरे लटके काम के पूरे होने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: इस सप्ताह करियर में बहुत सारे सुनहरी अवसर प्राप्त होंगे। परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अधूरे लटके काम के पूरे होने की पूरी उम्मीद है। प्रेमी से मधुर संबंध बने रहेंगे। दोहरे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी रिश्तेदार का आना होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ समय- दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01: 30 बजे तक

वृष: इस वीक समय अनुसार स्वयं को ढालने की कोशिश करें, अपनी बात पर अडिग रहना मुसीबतों को न्योता देगा। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जियें। उच्चस्तरीय संबंधों से फायदा होगा। किसी पर विश्वास करें, अंधविश्वास नहीं करें। प्रेम संबंध में प्रतिकूलता से दुखी रहेंगे।  
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

मिथुन: यह हफ्ता विलासितापूर्ण रहेगा, घूमने-फिरने के मजेदार मौके मिलेंगे। दोस्तों संग मनोरंजक समय बीतेगा। रोमांस के लिए   खूबसूरत समय मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ शहर से बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
शुभ समय- शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक

कर्क: इस वीक अंजान व्यक्ति पर विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें। विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। रोमांटिक जीवन सुखमय रहेगा। बिगडे़ हुए कार्यों में सुधार आएगा।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक

सिंह: इस सप्ताह बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान निकालेंगे तो फायदे में रहेंगे, दूसरों पर खुद से अधिक भरोसा न करें। पारिवारिक एकजुटता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य समय पर पूरा होंगे। पारिवारिक जीवन में सद्भाव कायम रहेगा।  
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
शुभ समय: दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक

कन्या: इस सप्ताह अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा, तोलमोल कर बोलें। महत्वपूर्ण कार्य में विलम्ब होगा। पारिवारिक समस्याएं सताएंगी। कही-सुनी बातों में न आएं, सही दृष्टिकोण मनचाहे मुकाम तक ले जाएगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। जॉब वालों के लिए अच्छा समय है, बॉस से शाबाशी मिलेगी।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व
शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला: इस सप्ताह सावधानी से आचरण करें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रोजगार के क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। परिवार के सामंजस्य से घरेलू वातावरण खुशनुमा बनेगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक
: 7
शुभ रंग: ग्रे
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

वृश्चिक: इस वीक कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील रहेगा, इच्छा से भी अधिक लाभ मिलेगा। कैरियर के प्रति सजग रहें, अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक मुद्दे विवाद का कारण बन सकते हैं, अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मेहरून
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक

धनु: इस हफ्ते स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, खुद के साथ वक्त व्यतीत करने का मन होगा। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा विवाद सुलझेगा, अच्छा लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। मानसिक परेशानी कुछ हद तक कम होगी। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

मकर: इस वीक अपने काम को सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्वानुमान लगाकर शंकाएं न पालें, स्वभाव में संयम बनाकर रखें। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
आपका शुभाशुभ  :
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

कुंभ: इस हफ्ते करियर में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी लेकिन बहुत मेहनत करनी होगी। काल्पनिक योजनाएं सच होंगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक सहयोग बढ़ेगा। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ मिलेगा। आगे बढ़ने के प्रबल अवसर मिलेंगे। घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

मीन: इस सप्ताह गुड लक के लिए नकारात्मक विचारों का त्याग करें। हकीकत का सामना करें। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेज के न मिलने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या बढ़ सकती है, लापरवाही न बरतें।
आपका शुभाशुभ:
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: दक्षिण पश्चिम
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!