​​​​​​​Weekly Tarot Horoscope (July 13-19): टैरो की कहानी परम जस्सल की जुबानी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jul, 2020 09:45 AM

weekly tarot horoscope

मेष राशि- इस सप्ताह आपको कुछ असुविधा हो सकती है। किसी बात में बिना बात नाम उछाला जा सकता है। सो कहीं भी कुछ भी बात करने से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि- इस सप्ताह आपको कुछ असुविधा हो सकती है। किसी बात में बिना बात नाम उछाला जा सकता है। सो कहीं भी कुछ भी बात करने से पहले सोच-विचार जरूर करें, आपके लिए अच्छा होगा।
उपाय- सावन चल रहा है तो गुड लक के लिए पूरे परिवार के साथ मिल कर रुद्राभिषेक करवाएं।

वृष राशि- माहौल आपके खिलाफ हो सकता है। संभव है पैसे की तंगी बनी रहे पर मन का विश्वास न डोलने दें। कोई साहयता मिल जाएगी और आपका काम बन सकता है।
उपाय- अपने पुत्र या पिता के साथ हर रोज़ शाम का टाइम गुजारें और प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि- किसी के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। जॉब में तकलीफ होने की संभावना है। मन भटकने के योग बन रहे हैं, खुद पर संयम रखें और हर काम धैर्यपूर्वक करें।
उपाय- शिव मंदिर जा कर पूजा करें और व्रत भी करें।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति को ले कर चिंता हो सकती है। धन संबंधित कोई भी काम विचार-विमर्श करने के बाद ही करें। कहीं से बहुत प्यारा गिफ्ट मिलने की उम्मीद भी है।
उपाय- छोटी इलायची अपने साथ रखें, पूरा हफ्ता मन शांत रहेगा।

सिंह राशि- आपको इस सप्ताह अपनी वाणी पर थोड़ा विराम देना होगा। कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे किसी का विशवास टूट जाए।
उपाय- आपको जो भी गलत बात याद आ रही है या गुस्सा बहुत आ रहा है तो एक कागज पर उसको लिखो और कपूर के साथ जला दो आज से आरंभ करके 7 दिन तक बहुत शांत मन से काम करें।

कन्या राशि- आपका मन कोई नया प्यार ढूंढ रहा है और आपकी मंशा काफ़ी हद तक पूरी भी होगी। पुराना दोस्त या पुराना प्यार मिल सकता है। जो आपकी लाइफ में बहुत सारी खुशियां लेकर आएगा।
उपाय- शिव पार्वती का चित्र या मूर्ति घर लाएं। ध्यान रखें, वो 9 इंच से बड़ी नहीं होनी चाहिए। हर रोज़ धूप-अगरबत्ती करें।

तुला राशि- इस सप्ताह सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अपने घर का नॉर्थ ईस्ट साफ करें। कबाड़ हो तो उसे भी हटा दें।
उपाय- घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेवा खुश हो कर करें, संभव हो तो उन्हें मीठा भी खिलाएं।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह कहीं घुमने का प्लान बन सकता है, सावधानी से निकलें। अपने मन को खुश रखें और दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करें। इस सप्ताह काफ़ी मूड में रहेंगे।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल, तिल और शहद अर्पित करें।

धनु राशि- किसी ऐसे विचार से मन विचलित हो सकता है, जो आपको काफ़ी प्रभावित करेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। घर में कोई दिक्कत आ सकती है।
उपाय- पूरा सप्ताह चींटी को शक्कर आटा खिलाएं। मदिरा पान से दूर रहें।

मकर राशि- अपनी सुंदरता को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह जिनका बर्थ डे है, उनको गॉड की तरफ से बहुत ही प्यारा गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय- शाम को 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि- मनचाही जगह पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। संभव है सफर कुछ अधिक अच्छा नहीं रहेगा, सोच-समझ कर कोई भी कदम उठाएं। संभव हो स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन रहे।
उपाय- एक सप्ताह तक कच्चे दूध से नहाएं।

मीन राशि- अपनी तरक्की का गुमान हो सकता है। किसी से जलन के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। मन की बात अपनी मां से करें, जो आपकी पहली गुरु हैं।
उपाय- जब ज्यादा गुस्सा आए तो आपको ओम शांति ओम का पाठ करना है। गुड़ खाएं और जीवन में मिठास लाएं।

परम जस्सल की सलाह- उपाय करते समय नहाना जरूर है। साफ मन और तन दोनों का होना जरूरी है। मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना और काले वस्त्र भी नहीं धारण करने। बड़ों का आदर और वाणी पर कंट्रोल बहुत जरूरी है।

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!