Weekly Tarot Horoscope (16th-22nd June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 16 Jun, 2024 01:54 PM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- ला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- यह वीक व्यापार कर रहे लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन के साथ रिश्तों में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
पाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। माता-पिता की तरफ मिलने से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। वीक के आखिर में परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।  
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह वीक उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएंगे। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।  
उपाय- भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही किसी परेशानी को किसी अनुभवी की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे। जमीन से जुड़ा कोई मामला हल हो जाएगा। इस राशि के युवा परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कन्या- यह हफ्ता आपके करियर में एक नया मोड़ लेकर आने वाला है। किस महिला मित्र की मदद से कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में शत्रु भी आपके काम की प्रशंसा करने पर मजबूर हो जाएंगे। शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

तुला- यह वीक तुला राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह की चीजों पर धन खर्च न करें नहीं तो बाद में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गैस की समस्या से मन परेशान रहेगा।  
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

वृश्चिक-  इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई मनचाहा तोहफा मिल सकता है। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवाओं को कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की अचानक से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- पीपल के नीचे आटे से बना चौमुखा दीपक जलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

धनु- यह वीक धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा मजा लेंगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मकर- यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जीवन साथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

कुंभ- इस वीक कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किस पर आंख मूंद भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर को कुछ सरप्राइज देंगे। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं
उपाय- सूर्य देव को प्रणाम करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आने वाला सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेशी मेहमान के घर में आने से खुशनुमा माहौल बन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।  
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!