Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 07:46 AM

मेष- इस राशि के जो लोग निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, वो अभी के लिए टाल दें। युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
मेष- इस राशि के जो लोग निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, वो अभी के लिए टाल दें। युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को बहुत अच्छा महसूस होगा।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन- नौकरीपेशा लोग दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें। किसी पुरानी बात को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं।
कर्क- बिजनेस कर रहे लोगों को कारोबार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना सफल हो जाएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
तुला- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
वृश्चिक- बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ मनचाहे बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए जीवनसाथी की मदद लेंगे।
धनु- आज मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपको बहुत खुशी होगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे। किसी विदेशी मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। युवा दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे।