Tarot Card Rashifal (3rd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 07:15 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर

मेष-  आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद मिलेगी।  

वृष- वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से दूरियां मिटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। बॉस द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।  

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए समय लाभदायक रहने वाला है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। किसी भी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या-  आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

तुला- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही परेशानी हल होती हुई नजर आएगी। सिंगल अकेले में बैठकर एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

वृश्चिक- आज दिन के शुरुआत में ही वृश्चिक राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर बहुत खुशी होगी। पेट से संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। लंबे समय से खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।

मकर- आज लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंग और खुशी से भरा रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार में की गई मेहनत का फल मिलने की सम्भावना है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ते आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!