Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Sep, 2026 01:21 AM

मेष- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मेष- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
वृष- आज इस राशि के जातक अपनी नई नौकरी को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिलेगी। कुछ पुराने रीति-रिवाज बदलने का प्रयास करेंगे। युवाओं का सकारात्मक रवैया लोगों को काफी प्रेरित कर सकता है।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के युवा व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। छात्रों को घूमने- फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, सावधान रहें। छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को हल करने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
सिंह- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर जुनूनी रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त की मदद से कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मकर- आज का दिन आपके लिए थोड़ा भागदौड़ भरा रहने वाला है। माता-पिता की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। घर में किसी सदस्य को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
कुंभ- लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री आपके जीवन में परेशानी पैदा कर सकती है। मन में चल रही किसी उलझन को हल करने के लिए माता-पिता से बातचीत करेंगे। कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।