वास्तु में रंगों का क्या है महत्व, दिन के अनुसार पहनने से मिलता है कैसा प्रभाव?

Edited By Jyoti,Updated: 18 Sep, 2020 05:40 PM

what is the importance of colors in vastu what is the effect of wearing by day

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ वास्तु शास्त्र में रंगों का महत्व बताया गया, जिस कारण बहुत से लोग अपने घर आदि के साथ साथ जीवन के बह कार्य में रंगों का इस्तेमाल इसी के अनुसार करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में रंगों का महत्व बताया गया, जिस कारण बहुत से लोग अपने घर आदि के साथ साथ जीवन के बह कार्य में रंगों का इस्तेमाल इसी के अनुसार करते हैं। बता दें इसमें तथा ज्योतिष शास्त्र में भी दिन के अनुसार कौन सा रंग पहनना चाहिए। वास्तु शास्त्री बताते हैं कि अगर व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताए वस्त्र पहनता है तो जीवन में खुशियां आती हैं, साथ ही साथ जीवन में सफलता मिलती है। तो चलिए आपको बताते वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए। तथा ये रंग किस तरह से जातक के जीवन को प्रभावित करते हैं।  

दरसअल ज्योतिष तथा वास्तु दोनों ही शास्त्रों में ही बताया गया है कि रंगों से न केवल हमारी पसंद जुड़ी होती है बल्कि रंग हमारी भावनाओं, मन, शरीर आदि के संबंध रखते हैं। तो वहीं कुछ रंग ऐसे भी होते हैं जो हमें उत्तजित करते हैं, कुछ क्रोध बढ़ाते हैं, तो कुछ शांति के साथ- साथ खुशी भी प्रदान करते हैैं। प्रत्येक ग्रह से भी ये उतना संबंध रखते हैं। यहां जानें दिन के हिसाब से कौन से रंग के कपड़े पहनने अच्छे व लाभदायक होते हैं-
 
सोमवार
वास्तु के अनुसार इस दिन सफ़ेद या हल्के रंग के कपडे पहनना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि ये रंग शांति, पावनता और सादगी को दर्शाता है। तो वहीं इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। 

मंगलवार
वास्तु शास्त्री कहते हैं कि इस दिन व्यक्ति को इस दिन का संबंध मंगल ग्रह से होता है और क्योंकि मंगल लाल, केसरिया, सिंदूरी का प्रतिनिधत्व करता है। इस लिए इन रंगों को मंगलवार के दिन पहनना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति के अंदर उत्साह बढ़ता है साथ ही साथ कार्य क्षेत्र में वृद्धि होती है। 

बुधवार
इस दिन को संबंध भगवान गणेश तथा बुध ग्रह होता है। जिस कारण इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने चाहिए। कहा जाता है इससे बौद्धिक क्षमता तेज होती है तथा दिन अच्छा गुज़रता है। इसके अलावा आपको बता दें हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता, पारदर्शिता का प्रतीक होता है।

वृहस्पतिवार
चूंकि भगवान विष्णु का प्रिय रंग बृहस्पति से होता है और गुरुवार का दिन गुरु ग्रह के साथ-साथ भगवान नारायण को भी समर्पित होता है इसलिए इस दिन व्यक्ति को अधिकतर रूप से पीले लंग के कपड़े धारण करने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीला रंग अहिंसा, प्रेम, आनंद और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ये रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज़ को निखारता है। 

शुक्रवार
शास्त्रों के मुताबिक इस दिन को देवी मां का दिन माना जाता है, साथ ही शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को भी समर्पित होता है इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। तो वहीं इस दिन पूजा में अनार, गुड़हल के पुष्प, लाल वस्त्र, इत्यादि अन्य लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। कहा जाता है शुक्रवार के दिन इस रंग के कपडे़ धारण करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

शनिवार
वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इस दिन काला, नीला,गहरा भूरा,डार्क जामुनी रंग पहनना चाहिए, इससे शनिदेव की बराबर कृपा बनी रहती है। साथ ही साथ ये रंग पहनने से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कहा जाता है नीला रंग साफ़-सुथरा निष्पापी,पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक होता है। 

रविवार
आखिर में बारी आती है रविवार की, इस दिन गुलाबी,सुनहरा, नारंगी, लाल रंग के वस्त्र धारण करने से व्यक्ति के चेहरे पर तेज और जीवन में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होती है। साथ ही बता दें ये रंग ज्ञान,ऊर्जा,शक्ति,प्रेम और आनंद के प्रतीक होता है।
 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!