Feng Shui Black Fish: काली नजर से बचने के लिए घर में रखें काली मछली

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 08:39 AM

feng shui black fish

Feng Shui Fish: फेंगशुई मछली (Feng Shui Fish) को घर या दुकान में रखने की परंपरा चीन से आई है लेकिन इसके कई गूढ़ और कम-ज्ञात लाभ भी हैं। भारतीय परंपरा में जल की पूजा की जाती है। फेंगशुई मछली उस पूजा का जीवंत विस्तार है। इससे घर या दुकान में जल तत्त्व...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui Fish: फेंगशुई मछली (Feng Shui Fish) को घर या दुकान में रखने की परंपरा चीन से आई है लेकिन इसके कई गूढ़ और कम-ज्ञात लाभ भी हैं। भारतीय परंपरा में जल की पूजा की जाती है। फेंगशुई मछली उस पूजा का जीवंत विस्तार है। इससे घर या दुकान में जल तत्त्व से जुड़े देवताओं (जैसे वरुण, गंगा, लक्ष्मी) की कृपा स्वतः बनी रहती है। आपके अनुकूल ग्रह सक्रिय होते हैं। गलत निर्णयों की संभावना घटती है। अनजाने भय खत्म होते हैं।

PunjabKesari Feng Shui Fish
Fish Aquarium Benefits फेंगशुई मछली के लाभ:
जैविक "Chi Enhancer" का कार्य करती हैं रंग-बिरंगी मछलियां। मछली का निरंतर गति में रहना घर या दुकान में प्राकृतिक ची (Chi) ऊर्जा को गतिशील बनाए रखता है। यह ऊर्जा अगर ठहर जाए तो व्यवसाय या पारिवारिक संवाद में रुकावट आती है।

खास बात: ची जब बहती रहती है, तो निर्णय लेने में स्पष्टता आती है। यह प्रभाव मस्तिष्क के थर्ड आई एनर्जी ज़ोन को भी सक्रिय करता है।

PunjabKesari Feng Shui Fish

मछली जल तत्व की तरह अवचेतन से संवाद करती है। जल मन का प्रतिनिधि होता है और मछली उसी जल में तैरती है। जो लोग बार-बार घाटा खाते हैं, उनके भीतर अवचेतन भय होता है। मछली उस भय को शांत और निष्क्रिय करती है। ग्राहक या क्लाइंट को देखकर तुरंत सही निर्णय लेने की अंतर्दृष्टि मिलती है।

PunjabKesari Feng Shui Fish
ध्वनि कंपन चिकित्सा बिना ध्वनि के मछलियों के तैरने की निगूढ़ लयबद्धता आसपास के स्थान की सूक्ष्म ध्वनि तरंगों को पुनर्संतुलित करती है। मानसिक तनाव, मौन क्रोध और तनावग्रस्त ग्राहकों की ऊर्जा मूक रूप से शांत होती है।

PunjabKesari Feng Shui Fish

पानी की सतह पर राशि अनुकूल तरंग बनती है। यदि सही दिशा (जैसे उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व) में मछली घर रखा जाए, तो उसके पानी की सतह पर उभरती तरंगे उस स्थान की राशि (जैसे मकर, सिंह) के अनुसार सकारात्मक तरंगे उत्सर्जित करती हैं।

Feng Shui Fish
काली मछली नज़र और सुरक्षा कवच है। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक काली मछली (Black Moor Fish या सामान्य काली गोल्डफिश), अन्य रंगीन मछलियों के बीच में होने पर वास्तु दोष से आने वाली बुरी ऊर्जा को सोख लेती है। ध्यान रखें यह मछली कभी अकेली न हो।

प्राकृतिक माइंडफुलनेस और मन को एकाग्र करने वाला उपकरण। दुकान या घर में बैठे-बैठे अगर आप प्रतिदिन सिर्फ 5 मिनट मछलियों को एकाग्र होकर देखें, तो आपका दिमाग धीरे-धीरे ब्रेन वेव्स में चला जाता है। जो निर्णय लेने और सोचने की उच्च अवस्था है।

PunjabKesari Feng Shui Fish
विशेष ध्यान रखने योग्य बातें: मछली घर का नीचे का कांच नीला या हल्का हरा हो तो वह मानसिक ऊर्जा को शांत करता है।
शाम के समय एक मोमबत्ती या दीपक मछली घर के पास जलाएं, इससे धन संबंधी अवरोध धीरे-धीरे हटते हैं।
मछलियों को रोज देखने से, मन में पल में जीने की कला विकसित होती है, जो हर व्यवसायी के लिए अनमोल है।

PunjabKesari Feng Shui Fish

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!