Vastu Tips: दालचीनी पाउडर से वास्तु दोष होंगे दूर, घर में आएगी खुशहाली और पॉजिटिविटी

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 07:09 AM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे घर, कार्यस्थल और जीवन के हर हिस्से में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्राचीन विज्ञान है। कई बार वास्तु दोषों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा भर जाती है, जिससे मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आर्थिक संकट...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे घर, कार्यस्थल और जीवन के हर हिस्से में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्राचीन विज्ञान है। कई बार वास्तु दोषों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा भर जाती है, जिससे मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे समय में प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना सबसे कारगर माना जाता है। इनमें से एक सरल और प्रभावशाली उपाय है दालचीनी पाउडर का उपयोग। वास्तु शास्त्र में दालचीनी का पाउडर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है।

PunjabKesari Vastu Tips

दालचीनी पाउडर से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

मुख्य द्वार पर दालचीनी पाउडर छिड़कना

घर के मुख्य द्वार को वास्तु के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का मुख्य मार्ग है। अगर द्वार के पास दालचीनी पाउडर का थोड़ा सा छिड़काव किया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

रसोई में दालचीनी का उपयोग
रसोई घर को आग और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। रसोई में दालचीनी पाउडर का नियमित उपयोग न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि वास्तु दोषों को भी कम करता है। दालचीनी की खुशबू और ऊर्जा घर को समृद्धि और खुशहाली प्रदान करती है।

पूजा स्थल पर दालचीनी पाउडर
पूजा स्थल घर की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। पूजा स्थल पर दालचीनी पाउडर छिड़कने से वहां की ऊर्जा शुद्ध होती है और वातावरण पवित्र रहता है। इससे घर के सभी सदस्यों का मन शांत और प्रसन्न रहता है।

PunjabKesari Vastu Tips

र के कोनों में दालचीनी पाउडर रखना
घर के कोनों में वास्तु दोष की संभावना अधिक होती है। दालचीनी पाउडर के छिड़काव से घर के कोने सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं और नकारात्मकता दूर होती है। इससे घर का वातावरण खुशहाल और सुखमय बनता है।

वास्तु में दालचीनी पाउडर के उपाय

दालचीनी के साथ लौंग मिलाकर घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखने से वास्तु दोषों का प्रभाव और भी तेजी से कम होता है।

तिलक के रूप में दालचीनी पाउडर का उपयोग भी शुभ माना जाता है। यह परिवार के सदस्यों को हर तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचाता है।
 

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!