शनिदेव की पूजा करते समय ज़रूर रखें इन बातों का ख्याल

Edited By Jyoti,Updated: 13 Mar, 2021 02:33 PM

while worshiping shani dev keep these things in mind

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का अधिक महत्व है। कहा जाता है जिस किसी की कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी न हो इस दिन इनकी आराधना करनी चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का अधिक महत्व है। कहा जाता है जिस किसी की कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी न हो इस दिन इनकी आराधना करनी चाहिए। परंतु इनकी पूजा-अर्चना में कुछ खास बातों का ख्याल रखना आवश्यक होता है। क्योंकि कहा जाता है शनि देव जल्द ही क्रोधित हो जाते हैं, ऐसे में अगर जातक से कोई भूल होती है उसे दुष्प्रभाव प्राप्त होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह व शनि देव को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनसे जुड़ी उन बातों के बारे में जिनके बारे में जानना अधिक आवश्यक होता है। 

शनिदेव की आंखों में न देखें-
शनि देव की पूजा करते समय कभी भी उनके ठीक सामने खड़े नहीं होना चाहिए। इसके अलावा भूलकर भी उनकी आंखों में आंखे डालकर नहीं देखना चाहिए। इससे आपको उनकी वक्र दृष्टि का पात्र बनना पड़ सकता है। जिससे आपके जीवन में समस्याएं आती है। लोग कई धूप दीप शनिदेव के ठीक सामने जलाते हैं लेकिन दीप हमेशा मंदिर में रखी शिला पर ही जलाना चाहिए।

शनिदेव की पूजा करते समय रखें दिशा का ध्यान- 
सभी देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजन करना शुभ माना जाता है, लेकिन शनिदेव की पूजा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए। दरअसल शनिदेव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है।

सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ही करें पूजा-
शनिदेव की पूजा हमेशा सूर्योदय से पहले या फिर सूर्योदय के बाद की जाती है। इसी तरह से शनिदेव की पूजा में तांबे के पात्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि तांबे को सूर्य की धातु माना गया है। मान्यता अनुसार इससे शनिदेव नाराज होते हैं। शनिदेव की पूजा में लोहे की धातु के बर्तनों का प्रयोग करना सही रहता है।

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान- 
शनिदेव की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी भूलकर गलती से भी गंदे वस्त्र पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शनिदेव की पूजा करते समय हमेशा नीले या फिर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

गौरतलब है कि शनि देव अच्छे कार्य करने वालों पर अपनी कृपा करते हैं और अनैतिक कार्य करने वालों को दंड देते हैं। इसलिए उन्हें न्यायाधीश न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव के बारे में मान्यता है कि इनकी शुभ दृष्टि से रंक भी पल भर में राजा बन जाता है और वक्र दृष्टि से राजा भी पल भर में रंक हो सकता है। यही कारण है कि लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रयास करते हैं, लेकिन शनिदेव की पूजा करते समय यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो शनिदेव की कृपा के स्थान पर आप उनकी वक्र दृष्टि का शिकार हो सकते हैं।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!