Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Feb, 2024 07:14 AM
विश्व पुस्तक मेले में अगर इस बार आप जाने से चूक गए हैं, तो ऐसी कई चीजें मिस कर जाएंगे जिन्हें आपको देख लेना चाहिए। इस लिहाज से मेले में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): विश्व पुस्तक मेले में अगर इस बार आप जाने से चूक गए हैं, तो ऐसी कई चीजें मिस कर जाएंगे जिन्हें आपको देख लेना चाहिए। इस लिहाज से मेले में आपको कुछ खास स्टॉल देखने को मिलेंगे, जो अपनी सादगी के साथ आपको अपने साहित्य से जोड़ते नजर आएंगे। पुस्तम मेले में आपको कश्मीर की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इस बार विश्व पुस्तक मेले में थीम मंडप में कश्मीर को रखा गया है।
अगर आप कश्मीर के इतिहास और संस्कृति को समझना चाहते हैं तो इससे बेहतर मंच आपको कहीं नहीं मिलेगा। इस स्टॉल पर बड़े-बड़े फोटो फ्रेम देखने को मिलेंगे, जिनके जरिए आप कश्मीर की संस्कृति की छाप को ज्यादा बेहतर तरीके से अपने दिमाग में कैद कर सकते हैं। यहां आपको कश्मीर की प्राचीन संस्कृति और हिंदू धर्म के उदय के बारे में जानकारी मिलेगी। बता दें कि यहां कश्मीर का इतिहास जानने के लिए कई किताबें देखी जा सकती हैं, साथ ही मंडप पर जम्मू-कश्मीर को दर्शाती शिकारा का स्कल्प्चर आपको मोहित कर देगा।