दवाओं के साथ योग करने से मजबूत होगा दिल, 3500 मरीजों पर हुई रिसर्च में खुलासा

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 08:41 AM

yoga for heart health study

दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित दवाओं के साथ योग करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। देश के 16 अस्पतालों में करीब 3500 हार्ट फेल्योर मरीजों पर हुई एक स्टडी में सामने आया है कि योग करने से मरीजों की शारीरिक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता...

नई दिल्ली (इंट): दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित दवाओं के साथ योग करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। देश के 16 अस्पतालों में करीब 3500 हार्ट फेल्योर मरीजों पर हुई एक स्टडी में सामने आया है कि योग करने से मरीजों की शारीरिक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।  इतना ही नहीं, योग करने वाले मरीजों में मौत, अस्पताल में भर्ती होने और स्ट्रोक जैसी घटनाओं में करीब 10 फीसदी की कमी भी दर्ज की गई। यह अध्ययन बताता है कि हृदय रोगियों के उपचार में दवाओं के साथ योग को शामिल करना बेहतर परिणाम दे सकता है।

दवाओं के साथ योग करने वालों को मिला ज्यादा फायदा
इस रिसर्च में मरीजों को 2 समूहों में बांटा गया था। पहले समूह को सामान्य उपचार के तहत दवाएं देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई, जबकि दूसरे समूह को दवाओं के अतिरिक्त योग आधारित विशेष कार्यक्रम से जोड़ा गया।  दोनों समूहों के परिणामों की तुलना करने पर योग करने वाले मरीजों की शारीरिक क्षमता में अधिक सुधार पाया गया। छह मिनट के वॉक टैस्ट में योग करने वाले मरीज दूसरे समूह के मुकाबले औसतन 25.5 मीटर ज्यादा चल सके। यह हार्ट फेल्योर के मरीजों की शारीरिक क्षमता में सुधार का महत्वपूर्ण संकेत है।

20 सप्ताह तक चले योग के विशेष सत्र
अध्ययन के तहत मरीजों को 20 सप्ताह के निर्देशित योग सत्र दिए गए। इनमें ऑनलाइन और आमने-सामने दोनों तरह के सत्र शामिल थे। मरीजों की शारीरिक क्षमता और जरूरत के अनुसार उन्हें योगासन, प्राणायाम, ध्यान और आराम करने के अभ्यास करवाए गए। इसके साथ ही घर पर रोजाना 50 से 55 मिनट योग करने की सलाह भी दी गई ताकि वे नियमित रूप से इस अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!