भोले बाबा राक्षस के डर से छुपे थे यहां, भगवान विष्णु ने स्त्री रूप लेकर की रक्षा

Edited By ,Updated: 05 Jun, 2016 11:58 AM

awgddani temple

गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे बने औघड़दानी के अद्भुत और चमत्कारी मंदिर में महादेव धनेश्वर अौर लुकेश्वर नामक दो रुपों में विराजित हैं। यहां उनके प्रिय नंदी

गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे बने औघड़दानी के अद्भुत और चमत्कारी मंदिर में  महादेव धनेश्वर अौर लुकेश्वर नामक दो रुपों में विराजित हैं। यहां उनके प्रिय नंदी की भी दो प्रतिमाएं हैं जो एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव के इन दो रुपों के दर्शन कर लेता है उसे सौभाग्य अौर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

मान्यता के अनुसार स्वयं धन के देवता कुबेर ने धनेश्वर महादेव की स्थापना करवाई थी। जब रावण ने कुबेर से सोने की लंका को छीन लिया तो  उन्होंने लंका को पुन: प्राप्त करने के लिए भोलेनाथ की तपस्या की थी। भगवान शंकर के उसी स्वरुप को धनेश्वर नाम से जाना जाता है अौर उनकी पूजा की जाती है। धनेश्वर महादेव के समीप विराजमान लुकेश्वर महादेव का मंदिर भी उतना ही पुरातन है।

 

लुकेश्वर महादेव से संबंधित कथा 

पौराणि‍क कथा के अनुसार भस्मासुर नाम के राक्षस ने भगवान शंकर को अपनी तपस्या से प्रसन्न कर उनसे वरदान प्राप्त किया था कि वह जिस के भी सिर पर अपना हाथ रखेगा वह भस्म हो जाएगा। वरदान पाने के उपरांत महादेव पर उसका परीक्षण करने हेतु उनके पीछे दौड़ा। भस्मासुर से भयभीत होकर भगवान शिव नर्मदा के किनारे झाड़ियों में जाकर छिप गए थे। उस समय भोलेनाथ की सहायता के लिए विष्णु भगवान ने स्त्री रूप लेकर धोखे से भस्मासुर को नृत्य करवाते-करवाते उसका हाथ उसी के सिर पर रखवा दिया अौर वह भस्म हो गया था। भगवान शिव को वहां आकर लुकना अर्थात छिपना पड़ा था जिसके कारण उनका नाम लुकेश्वर महादेव पड़ गया।

 

भगवान शंकर के इन दो रुपों के चमत्कार का अनुभव उनके मंदिर में जाने के बाद ही किया जा सकता है। श्रद्धालुअों का मानना है कि यहां अाने पर शांति का अनुभव होता है अौर भोलेनाथ सुखी जीवन का वरदान देते हैं। यहां ब्राह्मणों को भोजन करवाने से प्रत्येक प्रकार के पितृदोषों से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव के इन रुपों के प्रताप अौर चमत्कारों की गाथा दूर-दूर तक फैली है। यहां आकर श्रद्धालु अपनी चिंताअों को भूलकर सुख का अनुभव करते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!