12वीं के बाद ये है टॉप करियर विकल्प

Edited By Updated: 12 Feb, 2018 05:12 PM

after 12th this is top career option

बारहवीं के बाद हर स्‍टूडेंट और पैरेंट्स को अपने बच्‍चे के भविष्‍य की चिंता‍ रहती है। स्‍कूल तक की...

नई दिल्ली : बारहवीं के बाद हर स्‍टूडेंट और पैरेंट्स को अपने बच्‍चे के भविष्‍य की चिंता‍ रहती है। स्‍कूल तक की पढ़ाई तो आराम से हो जाती है लेकिन करियर का असली संग्राम तो बारहवीं के बाद शुरु होता है। अगर गलत कोर्स या फील्‍ड चुन ली तो पूरा करियर खराब होने का डर हमेशा सताता रहता है। अगर आप भी बारहवीं के बाद के करियर ऑप्शन्स को लेकर परेशान हैं तो आप इन टॉप 5 कोर्सेज़ पर ध्‍यान दें।

इंजीनियरिंग
दसवीं के बाद स्‍टूडेंट्स साइंस विद आउट मेडिकल, इंजीनियर बनने के लिए ही लेते हैं। भले ही आज इंजीनियरिंग की फील्‍ड में जॉब्‍स कम हों लेकिन फिर भी साइंस से बारहवीं पास करने वाले बच्‍चों के लिए इंजीनियरिंग ही सबसे फेवरेट कोर्स है। आंकड़ों की मानें तो हर साल करोड़ों बच्‍चे बारहवीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स के फॉर्म भरते हैं। बारहवीं में अच्‍छे मार्क्‍स लाने के बाद आप आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्‍थानों से इंजीनियरिंग कर सकते हैं।

आर्किटेक्‍चर
आजकल प्रोफेशनल आर्किटेक्‍ट की भी बहुत ज्‍यादा डिमांड है। रियल एस्‍टेट मार्केट में क्रांति आने के बाद से प्रोफेशनल आर्किटेक्‍ट की मांग बढ़ गई है। बारहवीं के बाद आर्किटेक्‍ट बनने के लिए किसी भी छात्र को NATA एग्‍जाम पास करना पड़ेगा। सांइस स्‍टूडेंट्स भी ये कोर्स कर सकते हैं।

फैशन डिज़ाइनिंग
फैशन पसंद करने वाले और क्रिएटिव स्‍टूडेंट्स फैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स करने में भी रुचि ले रहे हैं। भारत के टॉप इंस्‍टीट्यूट्स जैसे नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्‍नोलॉजी और नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ फैशन से आप ये कोर्स कर सकते हैं। ये संस्‍थान प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते हैं। फैशन डिज़ाइनिंग की फील्‍ड में क्रिएटिव कैंडिडेट्स के लिए खूब पैसा और शोहरत है।

जर्नलिज्‍म
बारहवीं के बाद स्‍टूडेंट्स जर्नलिज्‍म कोर्स की तरफ भी बहुत ज्‍यादा आकर्षित हो रहे हैं। इस कोर्स से जुड़ी ऐसी कई चीज़ें हैं जो स्‍टूडेंट्स को आकर्षित करती हैं। जर्नलिज्‍म का कोर्स करने के लिए इंडियन इंस्‍टीट्यूट फॉर जर्नलिज्‍म टॉप पर है। प्राइवेट संस्‍थानों में भी ये कोर्स करवाया जाता है। जर्नलिज्‍म कोर्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए डीयू में भी इसकी शुरुआत की गई है।

नर्सिंग
जो लोग दूसरों की मदद करने की इच्‍छा और जज्‍बा रखते हैं उनके लिए नर्सिंग का कोर्स बेस्‍ट है। बारहवीं में साइंस में मेडिकल लेने के बाद आप भारत के किसी भी नर्सिंग कोर्स करवाने वाले संस्‍थान से ये कोर्स कर सकते हैं। नर्सिंग की जॉब में पैसा भी खूब मिलता है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!