‘हुनर हाट’ से पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: नकवी

Edited By pooja,Updated: 15 Nov, 2018 03:02 PM

five lakh people will get employment from  hunar haat  naqvi

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि ‘हुनर हाट’ एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। अगले साल तक करीब पांच लाख लोगों को इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि ‘हुनर हाट’ एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। अगले साल तक करीब पांच लाख लोगों को इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करने के बाद नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हुनर हाट’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया के संकल्प को साकार करने का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। 


पिछले 1 साल में हुनर हाट 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कारीगरों, दस्तकारों, शिल्पकारों एवं उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराने में सफल रहा है। हमारा लक्ष्य हुनर हाट के माध्यम से 2019 तक लगभग 5 लाख लोगों को रोजगार-रोजगार के मौके उपलब्ध कराना है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘प्रगति मैदान में आयोजित इस च्च्हुनर हाट’’ में बड़ी संख्या में महिला दस्तकारों सहित देश के हर हिस्से से आए दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। देश के कोने-कोने के स्वदेशी उत्पाद इस च्च्हुनर हाट’’ में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हुनर हाट देश भर के दस्तकारों/शिल्पकारों के सशक्तिकरण का विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। यह दस्तकारों/शिल्पकारों का एम्पावरमेंट-एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज साबित हो रहा है।’’  


नकवी ने कहा कि देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद इस च्च्हुनर हाट’’में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अकारख, बाग प्रिंट, बंधेज, बाड़मेर अकारख और एप्लिक, बिड्रिवेयर, केन और बांस, कालीन, चंदेरी, चनिया चोली, चिकनकारी, कॉपर बेल के उत्पाद, ताँबे के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, ड्राई फ्लॉवर, गोटापत्ती, हैंडलूम और होम र्फिनशिंग इत्यादि यहाँ उपलब्ध हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इससे पहले हुनर हाट इलाहाबाद (सितम्बर 2018), दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (2016, 2017), बाबा खड़क सिंह मार्ग (2017, 2018); पुडुचेरी के थीडल बीच (2017, 2018) और मुंबई के इस्लाम जिमखाना, मरीन लाइन्स (2017) में आयोजित किये गए हैं।   आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन मुंबई (दिसंबर 2018), बाबा खड़क सिंह मार्ग, दिल्ली (जनवरी 2019) और गोवा (फरवरी 2019) में किया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!