IBPS SO Exam: 25 जनवरी को होगी मेन परीक्षा, चेक करें एग्जाम शेड्यूल

Edited By Updated: 17 Jan, 2020 01:31 PM

ibps so 2019 exam dates admit card

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से आईबीपीएस एसओ मेन...

नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से आईबीपीएस एसओ मेन परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डिटेल चेक कर सकते है। बता दें कि दिसंबर में आयोजित की गई प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठेंगे। मेन परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को कामयाबी मिलेगी उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 14 जनवरी को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वे जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
सबसे पहले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपना एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 

इस भर्ती के जरिए आईबीपीएस नेशनलाइजड बैंकों में नियुक्ति करता है। आईबीपीएस लॉ ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्‍ड ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और राजभाषा अधिकारी पदों पर भर्ती करता है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!