इंग्लैंड-अमरीका में पढ़ाई और जॉब करना चाहते हैं तो जानें कैसे मिलेगा मौका

Edited By Sonia Goswami,Updated: 23 Nov, 2018 04:58 PM

if you want to study and work in england usa then learn how to get it

विदेश में पढ़ने और जॉब के आप्शन हर किसी को ललचाते हैं, लेकिन कई बार चाह कर भी विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करना आसान नहीं हो पाता। सबसे आगे रोड़ा आता है फीस को अफोर्ड करना। कई बार सारी योग्यताओं के बाद भी फीस की वजह से सपना अधूरा ही रह जाता है,...

नई दिल्ली: विदेश में पढ़ने और जॉब के आप्शन हर किसी को ललचाते हैं, लेकिन कई बार चाह कर भी विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करना आसान नहीं हो पाता। सबसे आगे रोड़ा आता है फीस को अफोर्ड करना। कई बार सारी योग्यताओं के बाद भी फीस की वजह से सपना अधूरा ही रह जाता है, लेकिन थोड़ी सूझ-बूझ से ये सपना पूरा किया जा सकता है।

द ऑक्सफर्ड एंड कैंब्रिज सोसायटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप से आपको मदद मिल सकती है। ऑक्सफर्ड सोशल साइंस व आर्ट्स सब्जेक्ट के लिए ज्यादा प्रिफर किया जाता है। यहां केवल भारतीय छात्रों को ग्रैजुएट, पीजी कोर्सेज व पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।

एमैनुअल कॉलेज : यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में 1 लाख रुपए  प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप पाई जा सकती है।

फिजविलियम कॉलेज : यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में 1 लाख रुपये प्रति वर्ष स्कॉलरशिप दी जाती है। सेंट हिल्डास कॉलेज- यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में 1 लाख रुपये प्रति वर्ष स्कालरशिप मिलेगी।

PunjabKesari

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
ऑक्सफर्ड या कैंब्रिज में एडमिशन के बाद ही ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। उम्र 30 साल से कम हो। इंडियन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन के साथ भारतीय नागरिकता जरूरी। इस लिंक पर लॉगइन कर अधिक जानकरी पा सकते है। www.oxbridgeindia.com/scholarship.php रोड्स स्कॉलरशिप इसके लिए लगभग 11 लाख रुपए तक की स्कालरशिप मिलती है। स्कॉलरशिप के लिए उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। भारत समेत 14 देशों के स्टूडेंट्स यहां स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं। 83 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाती है।  

 

यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड स्कॉलरशिप
 यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में भारतीय छात्रों को ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट के लिए स्कॉलरशिप मिलती है, जिनमें इंजीनियरिंग और साइंस दोनों ही स्ट्रीम हैं। यहां मेरिट पर स्कॉलरशिप दी जाती है। ग्रैजुएट लेवल पर प्रति साल पांच लाख और 5.15 लाख रुपए पोस्ट ग्रैजुएट में दी जाती है।  

PunjabKesari

डॉक्टर मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप
 ये पहली ऐसी स्कॉलरशिप है जिसमें ट्यूशन फीस के साथ रहने का खर्च दिया जाता है । ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट व रिसर्च के स्टूडेंट्स के लिए 30 से ज्यादा सीटें हैं। आप इंग्लैंड के किसी कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं तो स्कॉलरशिप आपके लिए है। स्कॉलरशिप के तहत कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में क्वालिफाई करने के बाद कॉलेज और भारतीय एंबेसी की सहायता से आवेदन किया जा सकता है।  

 

टाटा स्कॉलरशिप फॉर कार्नेल यूनिवर्सिटी
 ग्रैजुएट व पोस्ट ग्रैजुएट लेवल पर स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस के साथ रहने का खर्चा दिया जाता है। अगर आप दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार कार्नेल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग या साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये स्कॉलरशिप आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इस स्कॉलरशिप में इस अमरीकी यूनिवर्सिटी में साइंस या आट्र्स के किसी भी विषय से ग्रैजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट करने का सारा खर्चा उठाया जाता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!