Gold Rate Down: लगातार दूसरे दिन टूटे सोने के दाम, चांदी 1,08,000 रुपए के पार

Edited By Updated: 08 Jul, 2025 10:15 AM

gold prices fell for the second consecutive day silver crossed rs 1 08 000

आज मंगलवार (8 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बतां दें कि सोमवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। MCX पर सोने की कीमत 0.12 फीसदी टूटकर 97,154 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है। चांदी 0.13...

बिजनेस डेस्कः आज मंगलवार (8 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बतां दें कि सोमवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। MCX पर सोने की कीमत 0.12 फीसदी टूटकर 97,154 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है। चांदी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 1,08,464 रुपए प्रति किग्रा पर है। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!