Kamala Nehru College: असिस्टेंट प्रोफेसर के 65 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Edited By Updated: 14 Jan, 2020 10:23 AM

kamala nehru collegerecruitment for 65 assistant professor posts

कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 65 पदों ...

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 65 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण 
पदों की संख्या -65 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर
कॉमर्स के लिए 11 
अर्थशास्त्र के लिए 6 
अंग्रेजी के लिए 7 
पर्यावरण विज्ञान के लिए 3
भूगोल के लिए 3
हिंदी के लिए 2
इतिहास के लिए 2
पत्रकारिता के लिए 2
गणित के लिए 6
फिलॉसफी के लिए 3 
पॉलिटिकल साइंस के लिए 9
साइकॉलॉजी के लिए 5 
संस्कृत के लिए 2 और समाजशास्त्र के लिए 4 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो, जिसमें 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हो। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा पास की हो।   

आवेदन फीस
इस पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये देनी होगी। वहीं दूसरी तरफ, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी और महिलाओं के को किसी भी प्रकार की आवेदन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। 

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट colrec.du.ac.in पर अप्लाई कर सकते है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!