एनसीसी कैंप में खाना खाकर 25 से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबीयत

Edited By pooja,Updated: 25 Sep, 2018 03:38 PM

more than 25 students sick by eating food at ncc camp

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) कैंप में रात का खाना खाने से 25 से अधिक छात्रों की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) कैंप में रात का खाना खाने से 25 से अधिक छात्रों की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  

उत्तर प्रदेश की 15 बटालियन एनसीसी के करीब 537 कैडेट्स का कैंप केपी कॉलेज में लगाया गया था। एनसीसी का यह कैंप 21 से 30 सितंबर तक के लिए आयोजित किया गया है जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ-साथ दूसरे स्कूल और कॉलेजों के नौंवी से स्नातक स्तर के छात्र शामिल हुए हैं। सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगडने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जिलाधिकारी सुहास एलवाय ने बताया कि एनसीसी कैंप में 500 बच्चे शामिल हुए थे। उन्हें सूचना मिली कि कल देर शाम खाना खाने के बाद बच्चे फूड पॉइनिंग से डायरिया और डीहाइड्रेशन के शिकार हुए। जिसके बाद 25 कैडेट्स को तेजबहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में और कुछ को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में कैडेट्स भर्ती कराया गया है। 


 जिलाधिकारी ने कहा कि डाक्टरों ने कैडेट्स की स्थिति खतरे के बाहर बताया है। उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों को बच्चों का बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सेना के एनसीसी के अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैंप में जो भी स्थितियां रहीं हैं, ऐसा क्यों हुआ, मामले की जांच करायी जायेगी।  कैंप कर रहे छात्र रत्नेश कुमार राय ने कैडेट्स को बासी खाना खिलाने और पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि सुबह का खाना शाम और शाम का खाना सुबह खिलाया जा रहा था जिससे पीडित बच्चे फूड़ पॉइजन के शिकार हुए। देर शाम खाना खाने के बाद करीब 70-80 कैडेट्स (छात्र और छात्राओं) की तबीयत खराब होने से कैंप में हडकंप मच गया,उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  छात्र ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गयी। कैंप में कुल 537 बच्चे थे। छात्रों का आरोप हैं कि उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!