Railway Jobs 2019: ग्रेजुएट के लिए निकली 21 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Edited By Updated: 02 Nov, 2019 09:36 AM

railway jobs 2019 for 21 graduate posts apply soon

अगर आप काफी समय से किसी नौकरी...

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तरी रेलवे, नई दिल्ली की ओर से खेल कोटे के कुल 21 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण 
पदों की संख्या -21 पद
पद का नाम 
खेल के आधार पर रिक्तियों का ब्योरा 
हॉकी, कुल पद : 04 (सभी पद महिला)
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- मिड फील्डर, पद : 02 
- डीप डिफेंस, पद : 01 
- फॉरवर्ड, पद : 01 

 कबड्डी, कुल पद : 03 (सभी पद महिला)
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- राइट रेडर, पद : 01
- लेफ्ट रेडर, पद : 01 
- राइट कॉर्नर, पद : 01 

 बॉस्केटबॉल, कुल पद : 03 (सभी पद महिला)
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- फीडर, पद : 01
- फॉरवर्ड, पद : 01 
- पिवोट, पद : 01 

क्रिकेट, कुल पद : 02 (सभी पद महिला)
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- बैट्समैन, पद : 01 
- मीडियम पेसर/स्पिनर, पद : 01 

हैंडबॉल, कुल पद : 02 (सभी पद महिला)
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- गोलकीपर, पद : 01 
- लेफ्ट विंग, पद : 01 

बॉस्केटबॉल, कुल पद : 01 (पुरुष) 
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- सेंटर, पद : 01 

साइक्लिंग, कुल पद : 02 (पुरुष) 
पोजिशन : 4000 मीटर

कबड्डी, कुल पद : 03 (पुरुष) 
(पोजिशन के अनुसार रिक्तियां)
- रेडर, पद : 02
- ऑलराउंडर, पद : 01 

वेट लिफ्टिंग, कुल पद : 01 (पुरुष) 
पोजिशन : 81 किलोग्राम 

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।  
खेल संबंधी उपलब्धियां
- ओलंपिक खेलों (सीनियर वर्ग) में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या 
- वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। 

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2019 है। 

आयु सीमा 
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया
स्पोर्ट्स परफॉर्मेन्स के ट्रायल, इंटरव्यू, असेसमेंट, शैक्षणिक योग्यता और जनरल इंटेलिजेंस/ पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन सभी के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे।

आवेदन शुल्क 
- 500 रुपये। एससी/ एसटी, दिव्यांग, महिला/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये।
-शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान इसका लिंक उपलब्ध होगा।
- ट्रायल देने पर सामान्य/ओबीसी वर्ग को 400 रुपये और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।
- जो उम्मीदवार ट्रायल नहीं देंगे, उन्हें किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।   

सैलरी 
वेतनमान उपरोक्त पदों में से 16 पद ग्रेड-पे 2400/2800 और पांच पद ग्रेड-पे 1900/2000 रुपये के लिए भरे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.rrcnr.org पर अप्लाई कर सकते है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!