Schools closed: 23 से 25 अक्टूबर तक बंद किए गए स्कूल, आदेश जारी

Edited By Updated: 22 Oct, 2024 08:58 PM

schools closed from 23 to 25 october order issued

चक्रवात 'दाना' के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, ओडिशा सरकार ने राज्य के कई जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

नेशनल डेस्क: भारत में चक्रवात 'दाना' दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के पास आज, 22 अक्टूबर को शाम तक हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर भी 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवा चल रही है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह गति 100-110 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

3 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
चक्रवात 'दाना' के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, ओडिशा सरकार ने राज्य के कई जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। विशेष राहत आयुक्त देवरंजन कुमार सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में स्कूलों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय राज्य की "जीरो कैजुअल्टी" रणनीति का हिस्सा है, जिसे पिछले चक्रवातों के दौरान सफलतापूर्वक लागू किया गया था।

चक्रवात के कारण भारी बारिश की संभवान 
IMD के अनुसार, चक्रवात 'दाना' 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच तट पर टकरा सकता है। चक्रवात के दौरान हवाओं की गति 100-110 किमी प्रति घंटे हो सकती है और यह 120 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। भारी बारिश की भी संभावना है।

प्रभावित जिले
सरकारी आदेश में कहा गया है कि गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकानाल, जाजपुर, अंगुल, खोरधा, नयागढ़, और कटक जिलों पर चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन सभी जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकार चक्रवात 'दाना' से होने वाली संभावित क्षति को कम करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!