Edited By Riya bawa,Updated: 16 Jul, 2020 10:42 AM

तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन की ओर से कक्षा 12 के परिणाम 2020 जारी कर दिया है।जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर...
नई दिल्ली: तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन की ओर से कक्षा 12 के परिणाम 2020 जारी कर दिया है।जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। इस साल तमिलनाडु कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 92.34% रहा है।
इस बार कक्षा 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार, लड़कियों का रिजल्ट 94.8 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.41 प्रतिशत है। इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण तमिलनाडु प्लस टू के नतीजे जारी होने में देरी हो गई।
पिछले साल 19 अप्रैल को नतीजे जारी हो गए हैं। पिछले साल बारहवीं में 91.30 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। यह पिछले साल से .02 फीसदी ज्यादा था। गौरतलब है कि इस बार तमिलनाडु कक्षा 12 परीक्षा का मूल्यांकन 27 मई को शुरू हुआ था।
ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।