दिल्ली में दर्दनाक हादसा: घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर में भड़की आग, नाबालिग की मौत, बुजुर्ग महिला झुलसी

Edited By Updated: 27 May, 2026 03:54 PM

delhi minor dies elderly woman injured in house fire

पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके से आज तड़के एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से 13 वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। शुरुआती जानकारी...

नेशनल डेस्क। पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके से आज तड़के एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से 13 वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग मकान के ग्राउंड फ्लोर (भूतल) पर खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और वहां रखे घरेलू सामान में लगी थी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत के रूप में हुई है जबकि घायल महिला स्वमजीत कौर (65) करीब 35 प्रतिशत झुलस गई हैं। उनका इलाज जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक ख्याला क्षेत्र में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और तड़के चार बजकर 10 मिनट तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 

यह भी पढ़ें: शोक में डूबा खेल जगत... नहीं रहे Olympian राजा रणधीर सिंह, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

डीएफएस के अनुसार आग मकान के भूतल पर रखे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और घरेलू सामान में लगी थी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों और पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!