छात्रों को मिलेगा 15 मिनट Extra Time, अपनी मर्जी से चुनें शहर... NEET Exam को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 15 May, 2026 12:15 PM

neet ug paper leak nta dharmendra pradhan cbse cbse investigation

NEET Exam Guidelines:  NEET UG परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले ने पूरे देश में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। छात्रों और अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने पहली बार इस मुद्दे पर मीडिया के...

NEET Exam Guidelines: NEET UG परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले ने पूरे देश में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। छात्रों और अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने पहली बार इस मुद्दे पर मीडिया के सामने आकर स्थिति साफ की। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि परीक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों को कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच National Testing Agency ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि NEET UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। जिन छात्रों को फिर से परीक्षा देनी है, उनके लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे।

सरकार की ओर से बताया गया कि यह फैसला पेपर लीक और गड़बड़ी की जांच के बाद लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कुछ जगहों पर प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी परीक्षा से पहले लीक हुई थी, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे।

छात्रों को परीक्षा देने के लिए अपने पसंदीदा शहर चुनने की सुविधा 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच की जिम्मेदारी CBI को दी गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सरकार ने यह भी कहा है कि छात्रों को परीक्षा देने के लिए अपने पसंदीदा शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी, जिससे यात्रा की समस्या कम हो। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी सुधारों पर काम चल रहा है।

छात्रों को पेपर हल करने के लिए मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय
शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने घोषणा की है कि अगले साल से NEET परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। अभी तक यह परीक्षा OMR शीट पर होती थी, जिसमें पेपर लीक जैसी समस्याओं की संभावना अधिक रहती थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय में भी बदलाव किया जाएगा और छात्रों को पेपर हल करने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!